सेमरियावां ब्लाक के लगभग हजार मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश।

0

*सेमरियावां ब्लाक के लगभग हजार मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश।

 

 *नाम कटने वाले परिवारों की सख्या में सबसे ज्यादा संख्या मुस्लिम परिवारों के है।* 

 

 *फॉर्म 7 के माध्यम से नाम काटने को लेकर ग्रामीणों में जोरदार आक्रोश व्याप्त है।* 

 

 *फॉर्म 7 को भरकर B.L.O. के पास भेजा गया, B.L.O को केवल हस्ताक्षर कर ऑनलाइन मात्र करना हैं।* 

 

 *ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य* 

 

 *संत कबीर नगर-* उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के

विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के सेमरियावां ब्लॉक के करही, भरवलिया बुधन, और उसरा शहीद गांवों में मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम कटवाने का कारनामा सामने आई है

वहीं पूरे मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम द्वारा अपने सहयोगियों के साथ जिलाधिकारी को पत्र देकर अवगत कराया है कि अगर इस तरीके से ग्रामीणों के नाम काटे और बढ़ाए जाएंगे तो इसको लेकर समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। इसका हम और हमारे लोग कड़े तरीके से इसका विरोध करेंगे कृपया इसको संज्ञान में लेते हुए इस पर उचित करवाही की जाए ।

सेमरियावां ब्लाक के कुछ दर्जन भर गांवों में फर्जी तरीके से फार्म-7 भरकर करीब 1500 मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की गयी है जिसको लेकर गांवों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

वहीं पूरे मामले पर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक पत्र आया है मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी और जो भी इस कृत्य में दोषी पाये जायेंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वही ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है सेमरियावां ब्लाक अंतर्गत गांव जिनमें फॉर्म 7 B.L.O. को दिया गया है वह पूरी तरह से भरा हुए है।

करही गांव में करीब 800,

भरवालिया बुधन में 120,

और उशरा शहीद में लगभग 600 मतदाताओं के नाम काटने के लिए अज्ञात लोगों द्वारा फार्म-7 भरकर बीएलओ को सौंपे हैं जिनके नाम फॉर्म 7 में वे लोग गांव में अपने गांव में मौजूद तथा जिंदा है और उनके पूर्वज कई पीढ़ियों से वही पर निवास करते चले आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...