सेक्टर बाईस में स्थित बॉम्बे होटल पर गीडा प्रशासन की बड़ी कारवाई होटल को किया सीज

0

सेक्टर बाईस में स्थित बॉम्बे होटल पर गीडा प्रशासन की बड़ी कारवाई होटल को किया सीज

होटल संचालक देह व्यापार में पहले जा चुका है जेल ,बेटा चल रहा फरार

गीडा प्रशासन पर प्रश्नचिन्ह एक सीज क्या बाकी हुए डील

सहजनवा गोरखपुर –
औधोगिक विकास प्राधिकरण गीडा के सेक्टर बाईस मे स्थित बॉम्बे होटल को गीडा प्रशासन ने सीज कर बड़ी कारवाई की है। जिससे गीडा के अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। बॉम्बे होटल संचालक अजय कुमार सिंह और बेटा शिवम सिंह के खिलाफ पुलिस ने देह व्यापार में मुकदमा दर्ज कर होटल संचालक को जेल भेज दिया था। जबकि बेटा पुलिस के पकड़ से बाहर है। शुक्रवार को गीडा प्रशासन और गीडा पुलिस की टीम सीज की कारवाई करने बॉम्बे होटल पहुंची थी। जैसे ही अधिकारी सीज करने की कारवाई शुरू किए तो होटल संचालक की पत्नी और बेटी अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाती नजर आई। लेकिन प्रशासन ने एक नहीं सुनी और होटल को अवैध निर्माण का हवाला देते हुए सीज करते हुए नोटिस चस्पा किया।वही गीडा के सेक्टर 22 दर्जनों होटल व रेस्टोरेंट अबैध रूप से संचालित होते और होटल के आड़ में अनैतिक कार्यों में लिप्त नजर आते हैं वही अब सवाल उठता है की गीडा प्रशासन ने दो माह पूर्व दो दर्जन से अधिक होटलो व रेस्टोरेंट के खिलाफ अवैध निर्माण कराने की नोटिस चस्पा किया था। वही एक माह बीतने तथा नोटिस का समय सीमा पूरा होने के बाद अन्य लोगों पर कोई कार्यवाही नही किया गया वही इस कार्यवाही के बाद गीडा प्रशासन पर लोगो ने उंगली उठाना सुरु कर दिया है क्या गीडा प्रशासन ने एक ही होटल पर कारवाई कर अन्य को खुली छूट तो नहीं दे दिया है।वही एसीओ गीडा आर डी पांडेय ने बताया कि जो अन्य होटलो व रेस्टोरेंट को नोटिस जारी किया गया था उसमें नोटिस के डेट के अनुसार लोगो पर कार्यवाही किया जायेगा।वही कार्यवाही के दौरान एसडीएम गीडा अनुपम मिश्रा, नायब तहसीलदार सहजनवा दुर्गेश चौरसिया,सीनियर सिविल गीडा अजय राय,सीनियर विद्युत गीडा सत्यपाल भाटी, जेई शैलेश सिंह,सिविल प्रबंधक समिति मयंक लेखपाल अनमोल सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...