सत्र न्यायाधीश द्वारा जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।

0

सत्र न्यायाधीश द्वारा जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।

👉 अपने अधिकारों से वंचित न राह जाए कोई भी बंदी

👉 जिला कारागार में बन्दीजनो के शिक्षा हेतु किये गए व्यवस्था का मुआयना करते हुए तैनात शिक्षकों से भी बातचीत किया।

संत कबीर नगर- आज दिनांक 02 जनवरी 2025 को मा० जिला जज महेन्द्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार संत कबीर नगर का निरीक्षण किया। जिसमे एक-एक करके कई बन्दीजनो ने अपनी बात रखी। जिला कारागार में बन्दीजनो के शिक्षा हेतु किये गए व्यवस्था का मुआयना करते हुए तैनात शिक्षकों से भी बातचीत किया। अल्प वयस्क बंदियों के पठन-पाठन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बंदीजनो से उनके स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं के बारे में किसी दुविधा या शिकायत पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही । पाकशाला में पक रहे, पकवान का निरीक्षण किया। जिला कारागार में तैनात अध्यापकों से शिक्षण कार्य के संबंध में वार्ता की गई तथा शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर जिला प्राधिकरण को पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया गया। जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई बंदी किसी भी प्रकार की सहायता हेतु कोई बात अथवा तथ्य रखता है तो उसके समाधान हेतु हर संभव प्रयास करें, तथा प्रार्थना पत्र लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर के कार्यालय में प्रेषित करना सुनिश्चित करें। जिला कारागार के जेल पी0एल0वी पंकज गुप्ता एवं अमरजीत सिंह को निर्देशित किया कि प्रत्येक बंदीजनो से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें उनके अधिकारों के बारे मे बताए तथा सहायतार्थ तत्पर रहें। इस दौरान में जिला कारागार के अधिकारी, कर्मचारीगण एवं जेल के पराविधिक स्वयं सेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...