संतकबीर नगर-धनघटा की छात्रा शिवांगी ने हाईस्कूल परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

0

संतकबीर नगर-धनघटा की छात्रा शिवांगी ने हाईस्कूल परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

संतकबीर नगर-संत कबीर नगर जिले के धनघटा तहसील में द्वाबा क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित रामनरेश बुद्धिसागर पब्लिक कान्वेंट आदर्श इंटर कालेज उदहा में यूपी बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में छात्रा शिवांगी ने 95•66 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के टाप टेन में द्वितीय स्थान हासिल किया है। इसी क्रम में छात्र प्रिंस कुमार ने 93•66 प्रतिशत अंक हासिल करके जिले में 9 वां स्थान हासिल कर परचम फहराया है। विदित हो कि शिवांगी की इस स्वर्णिम सफलता पर एक तरफ विद्यालय परिवार हर्षित है वहीं उसके पिता संतोष और उसके परिजन भी गौरवान्वित हैं। छात्रा शिवांगी और छात्र प्रिंस कुमार के कठिन परिश्रम और विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के बेहतर मार्गदर्शन और शैक्षणिक माहौल के साथ साथ उनके निर्देशन में अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समर्पित होने का यह सफल परिणाम रहा। शिवांगी और प्रिंस कुमार की इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक राम उजागिर दूबे, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार दूबे,विद्यालय के संरक्षक शिवराम चौबे, सहायक अध्यापक मनोज कुमार, दिलीप कुमार, सोनू कुमार, अशोक कुमार,अखिलेश सिंह, नेहा पांडेय, चंद्र शेखर आज़ाद सहित समस्त विद्यालय परिवार ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राम उजागिर दूबे ने कहा कि जिले के दक्षिणांचल स्थित द्वाबा क्षेत्र का यह विद्यालय छात्रों की प्रतिभा को निखार कर उन्हें सफलता की बुलंदी पर पहुंचाना इस विद्यालय परिवार का एक मात्र लक्ष्य है। इसके साथ ही भविष्य में आने वाले दिनों में शैक्षणिक माहौल को और सुदृढ़ करने का प्रयास कर छात्रों और भी बेहतर परिणाम दिये जाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...