संत कबीर नगर – विधायक धनघटा गणेश चौहान ने क्षेत्र का दौरा कर S.I.R. फार्म भरने पर दिया जोर ।

0

Oplus_16908288

विधायक धनघटा ने क्षेत्र का दौरा कर S.I.R. फार्म भरने पर दिया जोर ।

हैंसर क्षेत्र के अहरा गांव में जनसम्पर्क अभियान के दौरान शामिल रहे विधायक गणेश चन्द चौहान व कार्यकर्तागण।

धनघटा- सन्तकबीर नगर !

संत कबीर नगर जनपद के धनघटा विधायक गणेश चन्द चौहान ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों व कस्बो बाजारों का दौरा कर S.I.R. फार्म भरने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर फार्म भरने संबन्धी जानकारी प्राप्त किया। हैंसर बाजार व अहरा में विधायक ने घर- घर जनसम्पर्क किया। विधायक ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की बारीकियां बताईं। उन्होंने कहा कि अपने साथ परिवार के अन्य सदस्यों के भी एस.आई.आर. फार्म अनिवार्य रूप से भरवाएं। आसपास के लोगों को इस कार्य के लिए प्रेरित करें, कोई भी मतदाता फार्म भरने से छूटने न पाएं।


सभी को फार्म भरना होगा। यदि वर्ष 2003 की सूची में नाम है तो फार्म के बाएं कॉलम में उसका विवरण दर्ज करें। यदि नाम नहीं है तो दाएं कालम में माता, पिता, दादा या दादी में से किसी एक का वर्ष 2003 का मतदाता विवरण भरें। सभी मतदाता फार्म भरकर संबंधित बीएलओ से संपर्क करें, ताकि सूची से नाम न कटे। यह अभियान मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने का प्रयास है।
उन्होंने कार्यकर्ताओ से सभी मतदाताओं से संपर्क कर उनके एसआईआर को सही तरके भरवाकर जमा कराएं। प्रत्येक वोट पर नजर रखें, एक भी वोट कटने न पाए।
इस अवसर पर सभासद राजन पांडेय, विधायक प्रतिनिधि सोनू सिंह, वीरेंद्र जायसवाल, धर्मवीर चौहान, उदयराज अग्रहरी, शुभम पांडेय, अंकुर पांडेय, महेंद्र चौहान, ओमप्रकाश राय आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...