संत कबीर नगर- उदया इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन।
Oplus_16908288
उदया इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन।
पहले दिन विविध प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने बांधा समां।
स्कूल के बच्चे इस कार्यक्रम में दुगनी ऊर्जा से पार्टिसिपेट करें और बच्चों के ऊर्जा उनके माता-पिता हैं – अंकित राज तिवारी ।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर –
दिनांक 25 जनवरी 2026 को उदया इंटरनेशनल स्कूल में आज से चलने वाली तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का प्रथम दिवस अत्यंत मन मोहक ,उल्लास, अनुशासन के साथ भव्य रूप से प्रारंभ हुआ। इस खेल आयोजन में विद्यालय के निर्देशक एवं जनता के प्रतिनिधि उदय राज तिवारी के मार्गदर्शन से संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में शारीरिक मानसिक एवं नैतिक विकास की चेतन को सुदृढ एवं स्वस्थ बनाया जा सके।
खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जे0पी0 एजुकेशन एकेडमी के निर्देशक मां0 सलिल कुमार श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
श्री श्रीवास्तव द्वारा खेलों के महत्व एवं बारीकियों पर डालते हुए कहा कि खेल से शरीर सुंदर और बलिष्ठ ही नहीं होता बल्कि खेल के माध्यम से बच्चों के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है जिससे उसके अंदर आत्म विश्वास,अनुशासन, दूसरे के प्रति सहयोग करने की भावना एवं आत्मविश्वास जागृति होती हैं। श्री श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय परिवार के द्वारा विद्यालय के प्रति किये गये अथक प्रयासों की प्रशंसा किये तथा विद्यालय प्रबंधक शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद दिये ।
विद्यालय प्रबंधक मां0 अंकित राज तिवारी द्वारा अपने संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए अपने विद्यार्थी जीवन के यादों को बच्चो एवं अभिभावकों के साथ साझा किये और उन्होंने कहा कि खेल इंसान के जीवन में कठिनाइयों से लड़ने की क्षमता प्रदान करती हैं तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण का निर्माण करता हैं और बच्चों में जो ऊर्जा है इसका सबसे बड़ा श्रेय उनके माता-पिता को जाता है क्योंकि उनके मार्गदर्शन से ही बच्चों में कुछ अच्छा करने की ललक पैदा होती है। उन्होंने विद्यालय में खेलों को शिक्षा के साथ समान रूप से महत्व देने पर जोर दिया । इस कार्यक्रम में छात्र रोम छात्राओं द्वारा मन संचालन का दायित्व कुशलता पूर्वक तथा आत्म विश्वास के साथ निभाया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी द्वारा संबोधन में उपस्थित छात्र छात्राओं को खेलों के प्रति निरंतर सक्रिय रहने का संदेश देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, इसलिए खेल और शिक्षा दोनों को छात्र-छात्राओं को अपनाना चाहिए।
इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रतिनिधि सूर्य सेन मिश्र, समन्वक मनप्रीत सिंह एवं श्रीमती पुष्पांजलि सिंह, एडमिन श्रीमती अनीता तिवारी, खेल शिक्षक गुलशन यादव, श्रेयांश यादव ,आदित्य वर्मा सहित उदया इंटरनेशनल परिवार के समस्त शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे।
खेल प्रतियोगिता का प्रारंभ नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं स्वागत नृत्य से हुआ। जिससे सभी दर्शक मंत्र मुक्त हो गए। बच्चों द्वारा किया गया योग प्रदर्शन शारीरिक स्फूर्ति एवं मानसिक संतुलन का संजीव उदाहरण बन समारोह के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को यथाचित पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
