संत कबीर नगर- संस्कृति उत्सव-2026 की जनपद स्तर की प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन।
Oplus_16908288
संस्कृति उत्सव-2026 की जनपद स्तर की प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन।
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की तरफ से आयोजित संस्कृति उत्सव 2026 की जनपद स्तर की प्रतियोगिता का आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गायन, वादन, नृत्य, ललित कला व कविता पाठ हेतु एकल व समूह श्रेणी में प्रतियोगिता डी0पी0आर0सी0 हाल, विकास भवन संतकबीर नगर में आयोजित की गई।

आयोजन का शुभारंभ विकास नारायण, ज़िला पर्यटन अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई।
निर्णायक मंडल में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित श्रीमती बीनू सिंह, संगीत शिक्षिका राजकीय कन्या इंटर कालेज व श्रीमती सुमिता सिंह संगीत शिक्षिका, पी0बी0 गर्ल्स इंटर कालेज रही।
प्रतिभागियों द्वारा प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर व विरासत की झलकी दिखाते हुए गायन, वादन व नृत्य विधाओं में एकल व समूह में अद्भुत प्रस्तुतियां की गई।

प्रतियोगिता के परिणाम में गायन एकल में सेजल -प्रथम, प्रिया शर्मा -द्वितीय, स्नेहा पांडेय -तृतीय रहीं। समूह गायन में सेजल व समूह- प्रथम, नैंसी व समूह – द्वितीय रहीं। लोक नृत्य एकल में वेदिका तिवारी- प्रथम, वर्तिका सिंह- द्वितीय, प्रिया सिंह- तृतीय रहीं। लोक नृत्य समूह में अनुराधा व समूह- प्रथम, सृस्टि व समूह- द्वितीय व सोनल जैसवाल-तृतीय स्थान पर रहीं।
उन्होंने बताया कि जनपद स्तरीय आयोजन के उपरांत मंडल के तीनों जनपदों के विजेताओं के मध्य प्रतियोगिता दिनांक 22 जनवरी 2026 को राजकीय कन्या इंटर कालेज बस्ती में सम्पन्न होगी। तदुपरांत मंडल स्तर के विजेताओं को प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता हेतु प्रतियोगियों को लखनऊ जाना होगा। इनमे से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को लखनऊ में 24 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित उत्तर प्रदेश पर्व के अवसर पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
