संत कबीर नगर – संदिग्ध हालात में 4 बच्चों के मां की फंदे से लटकता मिला शव।
Oplus_16908288
संदिग्ध हालात में 4 बच्चों के मां की फंदे से लटकता मिला शव।
मृतका का पति कमाने के लिए रहता था बाहर ।
संत कबीर नगर –
संत कबीर नगर जिला के थाना बखिरा अन्तर्गत ग्राम मेड़रापार में एक दु:खद घटना घटी है जहां 4 बच्चों के मां की अर्द्ध निर्मित पीलर के छड़ में कपड़े से फांसी लगाने का मामला सामने आया है , सूचना पाकर मौके पर पहुंची बखिरा पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस संत कबीर नगर भेज दिया गया था।
आपको बताते चलें कि मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष थी, मृतका संगीता के पास 3 लड़की और 1 लड़का था, पति परिवार के भरण पोषण के लिए पिछले 1 वर्ष से राजकोट रहता था तथा छठ पर्व मनाने के लिए छठ पर्व से 3 दिन पूर्व घर वापस आया हुआ था।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पति ने बताया कि मैं पिछले 1 साल से बाहर रहकर कमाता था तथा छठ पर्व को मनाने के लिए घर पर वापस आया हुआ था , मेरे पास दो मकान है, एक मकान में मैं अपने बच्चों के साथ रहता था तथा दूसरे मकान में मेरी पत्नी संगीता अकेल रहती थी, दूसरे घर में अर्ध निर्मित पिलर के छड़ से मेरी पत्नी संगीता ने फांसी लगा ली, जिसकी सूचना हमने थाना बखिरा चौकी में दे दी है, जहां पुलिस की देखरेख में मेरी पत्नी मित्रता संगीता का पोस्टमार्टम हो रहा है। मेरी पत्नी के साथ कोई भी पारिवारिक कल या झगड़ा नहीं चल रहा था, किस कारण से मेरी पत्नी ने यह कदम उठाया है मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
