संत कबीर नगर – सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार।
Oplus_16908288
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
ब्यूरो रिपोर्ट – के0 पी0 मौर्य !
संत कबीर नगर –
दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को पुलिस आज मगहर क्षेत्र के कुई गांव गोरखपुर नेशनल हाईवे मार्ग के पास स्थित मजार के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आपको बताते चले कि वादिनी द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को मोनू उर्फ कौशल चौरसिया पुत्र लाल जी निवासी बयारा थाना कोतवाली खलीलाबाद तथा सुनील लोधी पुत्र नन्दन सिंह निवासी सैंत थाना कुम्हैर जनपद भरतपुर राजस्थान द्वारा वादिनी को अपनी बाइक पर बैठा कर ले जाने और दुष्कर्म करने के संबंध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए मु0आ0सं0 1007/2025, धारा 87,70(1) बी एन एस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने आज दोनों दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर CHC खलीलाबाद पर दोनों आरोपियों का डी0 एन0 ए0 जांच कराने के बाद माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल –
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय, उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव,उ0नि0 इल्ताफ खान, हे0का0 सुशील कुमार,का0 प्रशांत बिक्रम सिंह,का0 विशाल कुमार सिंह
