संत कबीर नगर – सड़क दुर्घटना में तीन वर्षीय बच्चे की मौत से छाया मातम !
Oplus_16908288
सड़क दुर्घटना में तीन वर्षीय बच्चे की मौत से छाया मातम !
धनघटा – संतकबीर नगर !
धनघटा क्षेत्र के टाड़ा चौराहे पर रविवार की शाम बाइक की ठोकर लगने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद तीन वर्षीय बच्चे के शव को पीएम के लिए पुलिस ने भेजा तो माता पिता का कलेजा मुहं को आ गया। बच्चे की मौत से गांव में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम मिश्रौलिया निवासी शीशमन की पत्नी शारदा देवी किसी जरूरी कार्य से सड़क पार कर रही थी इसी बीच मां को देख तीन वर्षीय सचिन भी सड़क पर भागने लगा। इसी बीच हैंसर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मासूम बच्चे को ठोकर मार दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को सीएचसी हैंसर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच कर बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्चे की मौत से हंसते खेलते परिवार की खुशियां छीन लिया। बच्चे की मौत से माता पिता के अरमान टूट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा तो वहां मौजूद स्वजनों ने मासूम का शव देने से इनकार करने लगे। पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद स्वजन शव देने के लिए राजी हुए। इस बीच बेटे का शव देख माता पिता बेहोश हो जा रहे थे। गांव में भी मातम पसर गया।
