संत कबीर नगर- राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ पर शहर में हुआ भंडारे का आयोजन !

0

अयोध्या में राम लला के भव्य प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर हुआ भंडारे का आयोजन !

 भंडारे में पहुंचे पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण ‘जय चौबे’ ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र की आरती उतार कर लिया आशीर्वाद !

श्री राम लला ग्रुप कमेटी द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किये प्रसाद !

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चंद्र के सत्य,नैतिकता,न्याय और निष्ठा के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं – जय चौबे !

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य 

संतकबीर नगर-

जनपद अंतर्गत अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ पर पूरे भारतवर्ष में जगह-जगह भजन कीर्तन भंडारे का आयोजन किया गया है।

जिसको लेकर खलीलाबाद शहर के हीरालाल डिग्री कॉलेज के सामने मेंन रोड पर श्री राम लाला ग्रुप कमेटी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे व विशिष्ट अतिथि खलीलाबाद नगर पालिका चेयरमैन जगत जायसवाल ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र की आरती उतार लिया आशीर्वाद।

वहीं पूर्व विधायक श्री चतुर्वेदी ने कमेटी के सदस्यों की सराहना करते हुए कार्यक्रम के बेहतर होने की बात कही। दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र की सत्य नैतिकता न्याय और निष्ठा के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।

समय-समय पर ऐसी धार्मिक आयोजन का होना अति आवश्यक है।जो हमारी सनातन संस्कृति की पहचान कराते हैं। वही नगर पालिका खलीलाबाद अध्यक्ष जगत जायसवाल ने भी श्री राम लाल कमेटी के सदस्यों की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे संदीप त्रिपाठी,सचिन सिंह, आशीष जयसवाल,कुलदीप तिवारी,गोपाल चंद्रा, बिट्टू अग्रहरि,अजय,अजय कुमार,कौशल चौधरी,राहुल अग्रहरि, संजय पांडे नन्हे,जगदीश चौधरी,अजयपांडे,मयंक सिंह,बिल्लाचौरसिया,नरेंद्र ओझा रिंकू,आकाश,छोटू पाठक सहित आदि लोग रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...