संत कबीर नगर- प्रधान पति ने आवास की किश्त रोकने की धमकी देकर लाभार्थी से वसूला 10 हजार।
Oplus_16908288
प्रधान के पति ने महिला को आवास की किश्त रोकने की धमकी देकर वसूला 10 हजार रुपए।
पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी को प्रधान पति के खिलाफ दिया शिकायती पत्र।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर – आज दिनांक 13 जनवरी को जिलाधिकारी कार्यालय पर उमरिया बाजार की रहने वाली एक विधवा महिला ने अपने ही गांव के प्रधान के पति पर आवास किस्त रोकने की धमकी देकर 10 हजार रुपए जबरन वसूला गया।जिसके संदर्भ में पीड़ित विधवा महिला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार। आपको बताते चले कि उमरिया बाजार तहसील धन घटा संत कबीर नगर की रहने वाली रीता देवी पत्नी स्वर्गीय अनिल जो एक गरीब परिवार से है। रीता देवी द्वारा आवास का फॉर्म जमा किया गया था जो पास भी हो गया है। उसके बैंक खाता में रकम की पहली किस्त भी आ गई। बैंक जाकर रीता देवी द्वारा आवास बनवाने के उद्देश्य से आवास की किश्त को निकला जिससे ईट गिराई जा सके इसकी जानकारी प्रधान के पति अशोक कुमार को हुई।

प्रधान पति अशोक कुमार पीड़िता रीता देवी से जबरन 20 हजार की माग करने लगा और धमकी भी दिया कि आवास की आने वाली आगे की किस्त को वह रुकवा देगा। अंत में जबरजस्ती प्रधान पति ने रीता देवी से 10 हजार रुपए जबरन ले लिया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने जिलाधिकारी से कर न्याय की गुहार लगाई।
