पुलिस लाइन में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन।
पुलिस लाइन में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा जनपदवासियों को दी गई होली की शुभकामनाएं।
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 03 मार्च 2026 को जनपद संतकबीरनगर स्थित पुलिस लाइन परिसर में होली पर्व के पावन अवसर पर विधि-विधान से होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आपको बताते चले कि आज दिनांक 03 मार्च 2026 को होली त्यौहार के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा पूरे विधि विधान व श्रद्धा से होलिका दहन किया गया।
इस कार्यक्रम में अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ होलिका दहन किया गया तथा जनपदवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा बताया गया कि होली रंगों, उमंग और आपसी भाईचारे का पर्व है।
यह पर्व हमें सामाजिक समरसता, सौहार्द एवं एकता का संदेश देता है। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से अपील की कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम, सद्भाव एवं शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि होली पर्व के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा भ्रमणशील पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त की जा रही है, जिससे त्यौहार सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। यदि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो आमजन तत्काल संबंधित थाना या डायल 112 पर सूचना दें, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
