संतकबीर नगर- पुलिस लाइन मे किया गया भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन।
पुलिस लाइन मे किया गया भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन।
DM , SP व अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों के साथ मनाया होली का त्यौहार।
पुलिस कर्मियों के साथ परिवार के लोगों को रंग लगाकर व मिष्ठान खिलाकर दी होली की शुभकामनाएं।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 05 मार्च 2026 को पुलिस लाईन संत कबीर नगर में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों व उनके परिवारों के साथ होली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया तथा मिठाइयां भी खिलाई गई।
आपको बताते चले कि जिलाधिकारी संतकबीर नगर अलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में सकुशल होली का त्योहार सम्पन्न कराने के बाद पुलिस लाइन मे आज दिनांक 05मार्च 2026 को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों द्वारा होली खेली गयी ।
इस होली मिलन कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी गण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण सम्मिलित हुए, पुलिस बल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों द्वारा एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं ।
