संत कबीर नगर – पत्नी से मोबाइल पर कहा-सुनी के बाद पति ने लगाई फांसी ।
Oplus_16908288
पत्नी से मोबाइल पर कहा-सुनी के बाद पति ने लगाई फांसी ।
धनघटा थाने के ग्राम तुरकौलिया में हुई घटना।
दो वर्ष से पति से अलग मायके में रह रही थी पत्नी ।
धनघटा – सन्तकबीर नगर ।
धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम तुरकौलिया नायक निवासी 27 वर्षीय युवक ने गुरुवार की रात छत की कुंडी से साड़ी का फंदा लगा कर जान दे दिया। घटना का कारण पति पत्नी में मनमुटाव बताया जा रहा है। मृतक की पत्नी दो वर्ष से पति से अलग मायके में रह रही थी। बताया जाता है कि देर रात तक पति का पत्नी से फोन पर कहा सुनी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार तुरकौलिया नायक गांव निवासी 27 वर्षीय सूरज पुत्र लाल बिहारी निषाद की शादी 4 वर्ष पूर्व आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के वासडीह गांव में हुई थी। सूरज की पत्नी दो वर्ष पूर्व एक बच्ची को जन्म देने के बाद से अपने मायके में ही रह रही थी। पिता लाल बिहारी का कहना है कि बेटे सूरज की पत्नी चाह रही थी कि उसका पति भी ससुराल में आकर निवास करें, जिसके लिए सूरज तैयार नहीं था। गुरुवार की देर रात लगभग ग्यारह बजे पति और पत्नी के बीच मोबाइल पर काफी देर तक कहां सुनी हुई। उसके बाद परिवार के अन्य लोग भोजन कर अपने-अपने स्थान पर सोने चले गए। सूरज भी अपने कमरे में सोने के लिए गया। सूरज ने कमरे की कुंडी में साड़ी का फंदा बांध कर गले में लगाकर जान दे दिया। जिसकी जानकारी परिवार के लोगों को सुबह हुई। सूरज को छत की कुंडी से लटकता देख घर के स्वजन चीखने चिल्लाने लगे। शोर सुनकर गांव के अनेक लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि सूरज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
