संतकबीर नगर- पति ने पत्नी को छत से धकेला, आई गम्भीर घोंटें।
Oplus_16908288
धनघटा – संतकबीर नगर।
धनघटा थाना क्षेत्र के रमजंगला गांव में पिछले 5 मार्च को छत पर सो रही पत्नी को पति ने मारपीट कर छत के नीचे धकेल दिया। इस घटना में पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई, उसे सीएचसी मलौली में भर्ती कराया गया। रविवार को थाने पहुंची पीड़ित महिला ने अपने पति और ससुर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार रमजंगला गांव निवासी इंद्रभान और उसकी पत्नी कृष्णावती के बीच पिछले पांच फरवरी को किसी बात को लेकर विवाद हुआ। रात में कृष्णावती भोजन करके छत पर सोने चली गई। इस बीच मौका पाकर पति इंद्रभान अपने पिता के साथ छत पर गए और सो रही पत्नी कृष्णावती को मारपीट कर छत के नीचे धकेल दिया। इस घटना में महिला को काफी चोटे आई उसका इलाज सीएचसी हैसर में चल रहा है। पीड़िता ने धनघटा थाने में पहुंचकर पति व ससुर के खिलाफ ताहिर देकर कार्रवाई की मांग की है।
