संत कबीर नगर – पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट, देवरानी- जेठानी ने एक दूसरे के ऊपर लगाया आरोप – प्रत्यारोप ।
पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट, देवरानी- जेठानी ने एक दूसरे के ऊपर लगाया आरोप – प्रत्यारोप ।
देवरानी – जेठानी ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में दिया शिकायती पत्र।
“आज का भारत लाइव चैनल” से बातचीत करते हुए देवरानी- जेठानी ने बयां किया अपना दुख दर्द ।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य ।
संत कबीर नगर –
दिनांक 27 अगस्त 2025 को जेठानी द्वारा बाहरी गुंडे बुलाकर देवरानी की पिटाई करने के संबंध जिलाधिकारी को पीड़िता द्वारा लिखित ज्ञापन दिया गया।

आपको बताते चले की उत्तर प्रदेश के जनपद संत कबीर नगर जिले की रहने वाली राधा चौधरी पत्नी रवि चौधरी ग्राम झिंनखाल बंजरिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर के निवासिनी ने अपनी जेठानी मनीषा पत्नी सुनील चौधरी, रितेश पुत्र हीरा निवासी झिंनखाल बंजरिया थाना कोतवाली खलीलाबाद संत कबीर नगर, विशाल पुत्र अज्ञात निवासी देवापार थाना कोतवाली खलीलाबाद का निवासी है। विपक्षी मनीषा द्वारा प्रार्थिनी से पारिवारिक रंजिश रखती है। पीड़िता राधा चौधरी ने बताया कि ने बताया कि जब वह शादी करके अपने ससुराल आई उस दिन ही उसकी जेठानी मनीषा ने पीड़िता को मारा पीटा था। घटना के दिन दिनांक 24 अगस्त 2025 को समय लगभग 11:00 बजे रात की है मनीषा अपने साथ रितेश विशाल रेखा तथा 4 अज्ञात व्यक्तियो के साथ घर पर आई और पीड़िता को घर पर अकेले पाकर मनीषा ने उपरोक्त विपक्षीगढ़ को बताया कि यही राधा है इसको मारना है।
इतना सुनते ही उपरोक्त विपक्षीगढ़ लोगो द्वारा पीड़िता को मारने पीटने लगे तथा घर में घुसकर सारे जेवर व नगदी लूट लिए।
पीड़िता को जबरदस्ती पकड़ कर घसीटते हुए चौराहे तक ले गए चौराहे पर पीड़िता को बुरी तरीके से मारा पीटा गया शोर सुनकर तमाम लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। लोगों द्वारा बीच बचाव करने पर पीड़िता की जान बच पाई । बीच बचाव करने आए पीड़िता के जेठ रामजीत भतीजी,भतीजा नीरज व धीरज को भी गंभीर चोटे आई। पीड़िता के बचाव के लिए आए लोगों ने जब विपक्षियों को दौड़ने लगे तो विपक्षीयो द्वारा एक मोटरसाइकिल UP 58 AD 8528 घटनास्थल पर ही छूट गई। जिसको पीड़िता के परिवार जनों द्वारा अपने कब्जे में रखा गया। पीड़िता द्वारा इस मारपीट की घटना की जानकारी महिला हेल्पलाइन नंबर 1076 पर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस इसका मोबाइल नंबर 9075 4746 है पुलिस द्वारा दिए गए नंबर से बात करने पर घटनास्थल पर बरामद हुई मोटरसाइकिल को पुलिस द्वारा वापस करने को कहा गया। विपक्षियों द्वारा बार-बार पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है । अतः विपक्षीयो द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर तथा जिलाधिकारी संत कबीर नगर को लिखित ज्ञापन सौंपा। और न्याय की गुहार लगाई।
————————————————————–
प्रथम पक्ष के बाद आज वही पर दूसरे पक्ष (देवरानी) ने अपने जेठनी व देवरानी तथा घर के अन्य लोगों के विरोध में आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में प्रथम पक्ष के विरोध में एक लिखित शिकायती पत्र देते हुए आज हमारे चैनल “आज का भारत लाइव” से बात चीत करते हुए बताया कि –

मैंने थाना कोतवाली खलीलाबाद को एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया है , जिसमें अपने घर के अन्य सदस्यों तथा घर में आए रिश्तेदारों के द्वारा मारने पीटने का आरोप लगाया है।
आपको बताते चले की जनपद संत कबीर नगर के बघौली ब्लाक अंतर्गत झिंनखाल बंजरिया की रहने वाली मनीषा पत्नी सुनील चौधरी द्वारा दिनांक 24 अगस्त 2025 की रात 8:30 बजे अपने पुराने मकान में बिस्तर लेने के लिए गई थी। वहां पर मनीषा से उनकी जेठ जेठानी से सीढ़ी को लेकर मामूली कहा सुनी हुई ।
कहां सनी इतना बढ़ गया कि स्थिति मारपीट की आ गई। पीड़िता ने मीडिया के सामने बताया कि पीड़िता के जेठ रामजीत पुत्र बाबूराम सूरज पुत्र रामजीत, राधा पुत्री रामजीत अनीता पत्नी रामजीत , राधा पत्नी रवि तथा रवि की दो साली निर्मला पत्नी अनिल,आदि मुझे गाली देने के साथ-साथ मारने पीटने लगे मारपीट के दौरान रितेश शाह पुत्र हीरा सा विशाल पुत्र ब्रह्मानंद चौधरी यह दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल द्वारा रास्ते से गुजर रहे थे शोर शराबा सुनकर बीच बचाव करने लगे। विपक्षियों द्वारा बचाव करने आए दोनों व्यक्तियों को मारा पीटा जाने लगा जिससे यह अपनी जान बचाने के लिए मोटरसाइकिल छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गए।
पीड़िता ने बताया कि लगभग 8 महीने से मुझे विपक्षियों द्वारा मारा पीटा जा रहा है जिसकी शिकायत नजदीकी पुलिस चौकी को दिया गया मगर अभी तक वहां से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
