संतकबीर नगर- परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने समीर सिंह के शुभ विवाह पर दिया आशीर्वाद।
Oplus_16908288
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने समीर सिंह के शुभ विवाह पर दिया आशीर्वाद।
एमडी राजेश्वर सिंह के आवास पर पहुंचकर जताई मंत्री ने प्रसन्नता
तिलकोत्सव के उपरांत समीर सिंह के सुखद वैवाहिक जीवन की मंत्री दयाशंकर सिंह ने की कामना।
जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व गणमान्यजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
बधाइयों और शुभकामनाओं से गूंजा पूरा माहौल।
संतकबीर नगर।
राज ग्लोबल एकेडमी,खलीलाबाद के प्रबंध निदेशक एवं शिक्षाजगत में विशिष्ट पहचान रखने वाले राजेश्वर सिंह के शहर स्थित आवास पर उनके ज्येष्ठ पुत्र समीर सिंह के शुभ विवाह के अवसर पर उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला। तिलकोत्सव के उपरांत उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह विशेष रूप से उनके आवास पर पहुंचे और समीर सिंह को आशीर्वाद देते हुए परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। परिवहन मंत्री ने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं,बल्कि दो परिवारों के विश्वास,संस्कार और परंपराओं का पावन संगम होता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि नवयुगल का जीवन प्रेम, सुख,शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे तथा दोनों समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए निरंतर प्रगति करें।
इस शुभ अवसर पर एआरटीओ संतकबीरनगर प्रियंवदा सिंह, धनघटा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं नगर पंचायत हैसर के प्रतिनिधि नीलमणि, यातायात निरीक्षक परमहंस सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इसके अलावा दानिश खान, रितेश सिंह, शशांक शेखर सिंह, नितिन सिंह, शैलेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, सुरेश कुमार, इमरान अंसारी, प्रवीण कुमार सिल, आलोक सिंह, गब्बर सिंह, काजल सिंह, आंचल सिंह, इमरान खान, कुंदन, अभय नाथ दुबे, अखिलेश, लल्लू, राजेश सहित बड़ी संख्या में रिश्तेदार, मित्रगण और शुभचिंतक मौजूद रहे। तिलकोत्सव कार्यक्रम के पश्चात बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला देर तक चलता रहा। पूरे आयोजन में पारिवारिक सौहार्द, सामाजिक समरसता और खुशी का अनुपम दृश्य देखने को मिला, जिसने इस शुभ अवसर को और भी यादगार बना दिया।
