संतकबीर नगर- पंखे से लटका मिला 42 वर्षीय व्यक्ति का शव ।
धनघटा- सन्तकबीर नगर।
धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम करियाजोत में सोमवार को दोपहर में घर मे लगे पंखे में 42 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। घटना के दौरान मृतक की पत्नी व बेटी खेत मे काम करने गए हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना का कारण पारिवारिक उलझन बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम करियाजोत में सोमवार की सुबह 42 वर्षीय राम किशुन पुत्र बुधई घर पर मौजूद था। उसकी पत्नी सरोज व बेटी नीरा सुबह घर से खेत मे काम करने निकली। दोपहर में जब सरोज व नीरा घर पहुंच कर कमरे का दरवाजा खोला तो राम किशुन साड़ी के फंदे से पंखे से लटक रहा था। पति को फंदे से लटका देख पत्नी सरोज व बेटी नीरा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। पत्नी व बेटी की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना का स्पष्ट कारण ज्ञात नही हो सका। कुछ लोगो ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक उलझन से तनाव ग्रस्त रह रहा था। तनाव में रहने से राम किशुन की मानसिक स्थित भी कुछ गड़बड़ चल रही थी। राम किशुन के परिवार में पत्नी व बेटी के अलावा कोई नही रहता था। राम किशुन की मौत से पत्नी सरोज की दुनिया उजड़ गई। घर पर मौजूद 16 वर्षीय बेटी नीरा का रोरकर बुरा हाल था। माँ-बेटी के आंसू देख ग्रामीणों की भी आंखे नम हो गयी।
