संतकबीर नगर- नकली गोल्ड के नाम पर 8 लाख की ठगी का पुलिस ने किया खुलासा।
पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
संत कबीर नगर में धोखाधड़ी का हुआ भंडाफोड़।
8 लाख रुपए नगदी व दो नकली सोने की बिस्कुट 200 ग्राम, एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
होमगार्ड ने खाकी वर्दी को किया दागदार।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 29 मार्च 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन में एक प्रेस वार्ता के दौरान नकली सोने का बिस्कुट 08 लाख में बेचने को लेकर दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जनपद में बढ़ते आर्थिक अपराधों पर शिकंजा करते हुए पुलिस ने नकली सोना बेचकर 8 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने ना केवल पूरी रकम बरामद की बल्कि ठगी में इस्तेमाल किए गए फर्जी सोने के बिस्कुट वर्दी और अन्य सामान भी अपने कब्जे में लिया जो इस संगठित अपराध के तौर तरीकों को उजागर करता है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकार खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली खलीलाबाद एसओजी और सर्विलांस की टीम की संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्त को स्पर्श अस्पताल के पास डड़वा नहर तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
आपको बताते चले की दिनांक 23 मार्च 2026 को जब कुशीनगर के गल्ला व्यवसायी सन्नी कुमार गुप्ता को मोबाइल के जरिए सोने का बिस्कुट बेचने का लालच दिया गया।
मोबाइल से बात के जरिए तय स्थान पर पहुंचने पर आरोपियों ने नकली सोने की बिस्कुट को असली सोना बात कर 08 लाख रूपये में सौदा तय कर लिए।
पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली खलीलाबाद में मामला दर्ज कर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने नकली सोने के बदले दिए गए 08 लाख नगद 200 ग्राम के करीब नकली सोने की दो बिस्कुट तीन मोबाइल होमगार्ड की वर्दी बेल्ट नेम प्लेट सहित आधार कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की है खास बातें है कि एक अभियुक्त होमगार्ड है जिसने वर्दी का इस्तेमाल भरोसा दिलाने और ठगी को अंजाम देने में किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों प्रदीप कुमार राव पुत्र स्व0 संतकुमार निवासी लोहदर थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती हालमुकाम नौतनवा बाईपास व्हाइट हाउस मैरेज हाल के बगल में किराए के पुनित तिवारी के मकान में तथा दूसरा अभियुक्त संजय चौधरी पुत्र संत राम चौधरी निवासी बैरनपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद जो 2016 से होमगार्ड के पद पर भी कार्य कर रहा था
दोनों से पूछताछ के दौरान पूरा मामला निकलकर सामने आया है आरोपी पहले मोबाइल पर संपर्क कर सस्ते में सोना बेचने का ललाट देते हैं फिर सुनसान स्थान पर बुलाकर नकली धातु को असली बात कर मोटी रकम वसूल लेते हैं वर्दी धारी साथी के मौजूदगी से पीड़ित को भरोसा दिलाया जाता है कि सौदा सुरक्षित है।
जांच में अभी सामने आया कि मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार राव पहले भी धोखाधड़ी के मामले में लिप्त रहा वहीं संजय चौधरी पर भी पूर्व में अपराधी मुकदमे दर्ज है इसे स्पष्ट होता है कि यह गिरोह पहले से ही ठगी के धंधे में सक्रिय था।
पुलिस की इस सफल कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा शामिल टीम को 25 हजार रुपए नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है जो कि पुलिस की तत्परता और समन्वय का प्रमाण है।
संदीप कुमार मीना – (पुलिस अधीक्षक- संत कबीर नगर)।
सनी कुमार गुप्ता (पीड़ित)
