संत कबीर नगर – नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार !
Oplus_16908288
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार !
संत कबीर नगर –
दिनाँक 18.03.2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराने का प्रार्थना पत्र गया था । जिसमें थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 224/2025 धारा 70(2),351(3) बीएनएस व 5g/6 पाक्सो एक्ट तथा 3(2)V,3(2)VA SC/ST ACT मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी कर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 31.10.2025 को वांछित अभियुक्त नाम पता अगम कुमार दूबे उर्फ पिंटू दूबे पुत्र अष्टभुजा प्रसाद दूबे निवासी फेरुसा थाना कोतवाली खलीलाबाद को मगहर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस का विवरण-
उ0नि0 श्री मनीष कुमार जायसवाल, का0 कृष्णानारायण गोंड ।
