संतकबीर नगर- घर में घुसकर महिला व बेटियों के साथ छेड़छाड़ व मारपीट का मामला।
Oplus_16908288
दबंगों द्वारा घर में घुसकर महिला व उसकी बेटियों के साथ किया गया छेड़छाड़ व मारपीट।
न्याय के लिए दर दर भटक रहे पीड़ित।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को महुली थाना अंतर्गत जामुनी कला निवासिनी अपने ही गांव के कुछ लोगों के द्वारा घर में घुस कर महिला तथा उसकी दोनों बेटियों साथ मार पीट करने तथा कपड़े फाड़ने व छेड़छाड़ करने को लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार।

आपको बताते चले की पीड़िता गंगोत्री देवी पत्नी राम पलट ग्राम जमुनी कला पोस्ट देवापार थाना महुली तहसील धनघटा जनपद संत कबीर नगर के निवासिनी ने अपने भतीजो लवकुश पुत्र राजकुमार, भीम पुत्र गुटाई तथा राजकुमार पुत्र मुराली आदि लोगों द्वारा 11फरवरी 2026 को सायं लगभग 8 पीड़िता के घर में घुसकर पीड़िता के पुत्रियों नीलम व ज्योति पुत्री राम पलट के साथ छेड़छाड़ करने लगे तथा कपड़ा भी फाड़ दिए।
पुत्रीयो के चिल्लाने की आवाज सुनकर पीड़िता भी मौके पर पहुंची तो भीम पुत्र गुटाई व राजकुमार पुत्र मुराली पीड़िता के घर में घुसकर पीछे से सरिया से प्रहार किया जिससे पीड़िता के सिर व पैरों में तथा पीड़िता के दोनों पुत्री के सिर में भी गंभीर चोटे आई मौके पर 112 नंबर डायल पुलिस पहुंची तथा विपक्षीगण मौके से फरार है । पीड़िता द्वारा इसकी शिकायत महुली थाना पर किया। महुली थाना ने पुलिस अभिरक्षा में पीड़िता को भेज कर डॉक्टरी मुआयना कराया गया तथा सुसंगत धाराओं में महुली थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज भी किया गया , मगर अभी तक विपक्षियों की गिरफ्तारी नहीं की गई।
इसमें महुली थाना की पुलिस विपक्षियों को गिरफ्तार करने में लापरवाही कर रही है
जिसको लेकर पीड़िता ने महुली थाना से न्याय न मिलने से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आकर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई
