संतकबीर नगर – मतदान सूची का अन्तिम प्रकाशन हुआ जारी, 11.69 लाख मतदाता शामिल।

0

Oplus_131072

राजनैतिक दलों में वितरण किया गया फोटोयुक्त मतदाता सूची ।

अंतिम प्रकाशित मतदान सूची में 11.69 लाख मतदाता शामिल।

संतकबीर नगर ।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद के राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश उपस्थित रहे।जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारीगण को अवगत कराया कि निर्वाचन नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में विगत दिनांक 06 जनवरी 2026 से 06 मार्च 2026 तक अर्ह मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त करते हुए उसका निस्तारण दिनांक 01 अप्रैल 2026 तक कराया गया, इसके पश्चात आज जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जा रहा है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन में 312-मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में कुल 412243 मतदाता हैं, 313-खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 407189 मतदाता एवं 314-धनघटा (अ0जा0) विधानसभा क्षेत्र में कुल 350084 मतदाता हैं। इस प्रकार जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1169516 मतदाता हैं। जनपद में मतदाताओं का जेंडर रेशियो 811 एवं जनपद का ई-पिक रेशियो 54.70 है।

 

बैठक में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों की प्रति उपलब्ध करायी गयी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची मतदाताओं को देखने के लिए https://voters.eci.gov.in तथा https://ceouttarpradesh.nic.in पर उपलब्ध है। यदि किसी अर्ह मतदाता का नाम किसी कारणवश अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है तो फॉर्म-06 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर अपने मोबाइल नंबर द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी रामदरश, जिला अध्यक्ष अपना दल (यस) सचिन सिंह सैंथवार, अध्यक्ष बहुजन समाजवादी पार्टी झिनकान प्रसाद, एमएलसी प्रतिनिधि सुधांशु सिंह, नगर अध्यक्ष भाजपा कन्हैया वर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस प्रतिनिधि अमित सिंह, पार्टी पदाधिकारी सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...