संतकबीर नगर- महुली पुलिस द्वारा गैस एजेंसी का किया गया निरीक्षण ।
अफवाहों पर ध्यान न देने की पुलिस ने की अपील।
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 13 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन को किसी भी प्रकार की अफवाहों से सचेत करने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में स्थित प्रमुख गैस एजेंसी का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी पर उपलब्ध गैस की मात्रा तथा वितरण व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
एजेंसी संचालक द्वारा बताया गया कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस का वितरण किया जा रहा है।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा वहां उपस्थित उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं से बचें।
गैस की पर्याप्त उपलब्धता होने के कारण घबराने नही अथवा अनावश्यक भीड़ लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है।
थानाध्यक्ष महुली द्वारा आमजन से अपील की गई कि सभी उपभोक्ता अपने निर्धारित नंबर एवं क्रम के अनुसार ही गैस प्राप्त करें तथा एजेंसी परिसर में अनावश्यक भीड़ न लगाएं। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनपद में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।*
