संतकबीर नगर- जहरीला पदार्थ खाने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत ।
Oplus_16908288
धनघटा – सन्तकबीर नगर ।
धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपरवा निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गयी। यह घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कटार मिश्र चौराहे के निकट शनिवार रात को हुई। कटार मिश्र चौराहे से अचेता अवस्था मे एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी हैंसर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले व्यक्ति की मौत हो गई। जिला अस्पताल की सूचना पर पहुंची कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम बरपरवा निवासी 35 वर्षीय अभय सिंह पुत्र अनुज सिंह शनिवार की देर शाम कटार मिश्र चौराहे पर अचेता अवस्था मे पाए गए। स्थानीय लोगो की मदद से परिजनों को सूचित किया गया। परिजन एम्बुलेंस द्वारा अभय सिंह को सीएचसी हैंसर लाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय अभय सिंह की मौत हो गयी। जिला अस्पताल में चेकप के बाद डॉक्टरों ने अभय को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को भेजे मेमो में कोई जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से पत्नी संगीता व दो मासूम बच्चों का रोरोकर बुराहाल हो गया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। बताया जाता है कि अभय नशे का आदि हो चुका था। नशा छुड़ाने के लिए परिजन उसकी दवा भी करवा रहे थे।
