संत कबीर नगर – खंड विकास अधिकारी द्वारा उर्वरकों एवं बीजों की दुकानो का किया गया औचक निरीक्षण ।
खंड विकास अधिकारी द्वारा उर्वरकों एवं बीजों की दुकानो का किया गया औचक निरीक्षण ।
संत कबीर नगर –
जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद के सभी खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे सभी अपने अपने क्षेत्रों में उर्वरकों एवं बीजों की दुकानो पर खाद एवं बीज की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था, मूल्य नियंत्रण आदि पर जमीनी स्तर की हकीकत जानने हेतु आकस्मिक छापे मार की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए । जिसके क्रम में विकास खंड सेमरियावा में 5 दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमे पांचो समितिया बंद पाई गईं । सांथा ब्लॉक में 2 समितिओ में दोनों ही खुली मिली एवं स्टॉक भी उपलब्ध मिला, खलीलाबाद ब्लॉक में 6 दुकानों में 2 बंद मिले एवं 3 दुकानों में स्टॉक मिला, नाथ नगर में 5 दुकानों में 3 बंद मिली 2 में स्टॉक मिला, हैसर ब्लॉक में 6 दुकानों में 1 बंद मिली, 5 में स्टॉक मिला, मेंहदावाल में 4 दुकानों में 1 बंद मिले एवं 3 दुकानों में स्टॉक मिला, बघौली में 4 दुकानों में 4 खुली मिली एवं सभी दुकानों पर स्टॉक मिला ।

इस प्रकार जनपद में खंड विकास अधिकारी द्वारा सभी ब्लॉक में कुल 32 दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमे से 12 दुकाने बंद पाई गई । इन सभी दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा । यदि जवाब संतोष जनक नहीं मिलता तो संबंधित दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा ।

इसके अतिरिक्त 20 दुकाने खुली मिली, जिसमे से 19 दुकानों पर उर्वरकों का स्टॉक पर्याप्त मिला । इस के अतिरिक्त स्टॉक बोर्ड एवं मूल्य के बारे मे भी जानकारी किसानो से प्राप्त कर जिलाधिकारी महोदय को रिपोर्ट प्रस्तुत की गई ।
