संत कबीर नगर- खलीलाबाद सदर विधायक ने किया अधिवक्ताओं के लिए छतयुक्त बैठक स्थल व लाईब्रेरी का शिलान्यास।
Oplus_16908288
ख़लीलाबाद तहसील सदर परिसर में अधिवक्ताओं के लिए छतयुक्त बैठक स्थल व लाईब्रेरी का किया गया शिलान्यास।
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी द्वारा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम पहल।
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी की सराहनीय पहल।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
दिनांक 19 जनवरी 2026 को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी द्वारा ख़लीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के तहसील सदर परिसर में अधिवक्ता साथियों की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को केंद्र में रखते हुए विधायक निधि से प्रस्तावित छतयुक्त बैठक स्थल (सीट) व लाईब्रेरी के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
वर्षों से तहसील परिसर में कार्यरत अधिवक्ताओं को बैठने की समुचित व्यवस्था के अभाव में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने अपने विधायक निधि से छतयुक्त बैठक स्थल के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।

निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अधिवक्ता भाइयों को धूप, बारिश और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों से राहत मिलेगी तथा उन्हें एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सम्मानजनक स्थान उपलब्ध होगा, जिससे न्यायिक कार्यों की प्रक्रिया और अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक अंकुर राज तवारी। ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की रीढ़ है और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना शासन-प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनसेवा के दायित्व को निभाते हुए क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देना, आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और विकास कार्यों को निरंतर गति देना ही उनका संकल्प है।

उन्होंने यह भी कहा कि ख़लीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और सार्वजनिक सुविधाओं के साथ-साथ न्यायिक एवं प्रशासनिक परिसरों के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। तहसील परिसर में प्रस्तावित यह छतयुक्त बैठक स्थल अधिवक्ताओं के लिए न केवल सुविधा का केंद्र बनेगा, बल्कि परिसर की व्यवस्था और सौंदर्यीकरण में भी सहायक सिद्ध होगा।
अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने इस पहल के लिए सदर विधायक का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्माण कार्य लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा और अधिवक्ताओं के कार्य वातावरण को बेहतर बनाएगा। कार्यक्रम के अंत में शीघ्र निर्माण पूर्ण कराए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई,
