संत कबीर नगर- कानून की जानकारी ही कानून का बचाव- अपर जिला जज ।
Oplus_16908288
कानून की जानकारी ही कानून का बचाव- अपर जिला जज ।
दुधारा थानाक्षेत्र के राजापुर सरैया गांव में लगा शिविर
संतकबीर नगर –
संत कबीर नगर के जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में मंगलवार को दुधारा थानाक्षेत्र के राजापुर सरैया गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि कानून की जानकारी रखना ही कानून का बचाव है।
उन्होंने कहा कि विधिक जागरुकता के अभाव में हम अपने अधिकारों से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा संचालित स्थाई लोक अदालत, प्री लिटिगेशन, मिडिएशन, एलएडीसीएस के माध्यम से मिलने वाले सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही जनपद में आगामी 22 फरवरी को प्राधिकरण द्वारा आयोजित होने वाले वृहद कार्यक्रम के बारे में जानकारी दिया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। इसके साथ ही नालसा द्वारा संचालित टोलफ्री नंबर 15100 के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। इस दौरान मुख्य रुप से ग्राम प्रधान श्याम सुंदर गौंड, सहायक सचिव कन्हैया चौहान, प्राथमिक शिक्षक रमेश शुक्ला, पीएलवी नीरज समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
