संत कबीर नगर – कमरे में घुसकर चोरो ने 65 हजार नगदी व जेवर उड़ाया !

0

कमरे में घुसकर चोरो ने 65 हजार नगदी व जेवर उड़ाया !

धनघटा थाना क्षेत्र के पौली पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में चोरो ने घटना को दिया अंजाम !

धनघटा – संतकबीर नगर !

धनघटा थाना क्षेत्र के पौली चौकी अंतर्गत रामपुर गांव में शुक्रवार/शनिवार की रात चोरों ने कमरे में घुसकर 65 हजार रुपये नगदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिजन कमरे में सिटकिनी बंद कर बरामदे में सो रहे थे। शनिवार की सुबह कमरे का फाटक खुला देख परिजनों ने इसकी सूचना 112 नम्बर पुलिस को दी। मौके पर पौली चौकी के सिपाही भी घटना स्थल पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबन्ध में मुकदमा दर्ज नही होसका था।

जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुर निवासी कमलेश शुक्रवार की रात भोजन कर कमरे की सिटकिनी बाहर से बंद कर बरामदे में सोने लगे। इस बीच अज्ञात चोरों ने मौका देख बाहर कमरे की सिटकिनी खोल कर कमरे में दाखिल हो गए। गृह स्वामी कमलेश ने बताया कि कमरे में रखा सन्दूख की कुंडी खोलकर उसमें रखा 65 हजार रुपये नगदी व एक सोने की झुमकी, एक मंगल सूत्र तथा एक पायल उठा ले गए। सुबह परिजनों की जब आंख खुली तो बरामदे में स्थित कमरे का दरवाजा खुला देख आवक रह गए। कमरे के अंदर देखा तो सन्दूख खुला था और सभी सामान इधर उधर बिखरे पड़े थे। चोरी की घटना की जानकारी 112 नम्बर पुलिस व पौली पुलिस चौकी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया। इस घटना की जानकारी होने पर गांव के अनेक लोग मौके पर पहुंच गए। चोरी की घटना से लोगो मे दहशत फैल गयीं। मालूम हो कि पिछले दिनों मड़पौना गांव में चोरो ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखो रुपये नगद व जेवरों पर हाथ साफ कर दिया था। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल छा गया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हो सका था।

इस संबन्ध में प्रभारी निरीक्षक धनघटा जेपी दूबे ने बताया कि घटना की जानकारी नही है। न ही इस बाबत कोई तहरीर मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...