संत कबीर नगर- कलवारी से गायब महिला का सरयू नदी के तट पर मिला शव ।
Oplus_16908288
कलवारी से गायब महिला का सरयू नदी के तट पर मिला शव ।
धनघटा, सन्तकबीर नगर !
बस्ती जिले के कलवारी से नौ दिन पूर्व गायब महिला का शव शुक्रवार को संत कबीर नगर जिले के धनघटा क्षेत्र अन्तर्गत बाबूरहनिया घाट स्थित सरयू नदी के तट पर मिला। शुक्रवार की सुबह गांव के लोगों ने नदी के तट पर पड़े महिला के शव को देख शोर मचाया। जिसकी सूचना पुलिस को दी। जांच पड़ताल के बाद महिला की पहचान नीलम पुत्री फुर्ती लाल निवासी सहारनपुर थाना कलवारी जिला बस्ती के रूप में हुई।
थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि 32 वर्षीय नीलम पुत्री फुर्ती लाल शादी शुदा थी । 10 दिसंबर को वह घर से गायब हुई उसी दिन कलवारी थाने में उसके गायब होने की गुमशुदगी भी दर्ज की गई। महिला का तलाश तभी से परिवार के लोग और पुलिस कर रहे थे। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि एक महिला का शव पड़ा हुआ है। वहां पहुंचकर जांच पड़ताल किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना कलवारी पुलिस को दे दी गई है और आवश्यक करवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला का दिमागी हालत ठीक नहीं था।
