संत कबीर नगर- कबीर हाॅस्पिटल एण्ड मेडिकल सेंटर पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस।
Oplus_16908288
कबीर हाॅस्पिटल एण्ड मेडिकल सेंटर पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस।
लोकतंत्र सेनानी शिवकुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानीयों को किया याद ।
संतकबीर नगर ।
गणतन्त्र दिवस के अवसर पर लोकतन्त्र सेनानी एकता परिषद प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कबीर हॉस्पिटल एण्ड मेडिकल सेन्टर पर राष्ट्रीय ध्वजा रोहण कर राष्ट्रीय गान के बाद संकल्प लिया गया।

मुख्य अतिथि शिवकुमार गुप्ता ने विचार गोष्ठी को संबोधित कर कहा कि जब राजनीति और धर्म का आपसी घालमेल होगा तो देश में अशांति का माहौल पैदा होगा।उन्हों ने आगे कहा कि सम्प्रदायिक तनाव की घटना सुना जाता रहा।आज सनातन धर्म मानने वाले हिन्दुत्व पोषक ही आपस में ही लड़ रहे हैं।श्री गुप्ता नेआरोप लगाया कि शासन ने बनारस में सौंदर्यी करण के नाम पर मन्दिर ध्वस्त किया जा रहा हैं।अमृतसर स्थिति जलियांवाला बाग को शहीदी स्थल घोषित न कर उसे कॉरिडोर घोषित करके स्वत न्त्रता सेनानियों के कुर्बानी का मज़ाक उड़ाना खेद का विषय है
इस मौके पर सेवा निवृत संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष रामभजन यादव,संप्रेक्षक दीना नाथ ,संगठन मंत्री अनिल कुमार मिश्र,पंचायती राज ग्रामीण सफ़ाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, सदस्य कृष्णकुमार, प्रबन्धक रामफेर यादव,कार्मिक विनय यादव कार्मिक, अकिर पैथालॉजी~ प्रबन्धक जयप्रकाश प्रजापति, कबीर हॉस्पिटल कार्मिक सोनू यादव, कबीर हॉस्पिटल डाक्टर विजय सक्सेना,स्टाफ नर्स श्री मती मीना,श्रीमती किरन,श्री मती बंदना तीनों कार्मिक इन सभी वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय एकता अखंडता को सुदृढ़ बनाए रखने की अपील की है।
