संत कबीर नगर- कैबिनेट मत्री डा० संजय निषाद भाजपा के हैं दलाल- लक्ष्मीकांत उर्संफ पप्पू निषाद (सांसद संतकबीर नगर)।
Oplus_16908288
कैबिनेट मत्री डा० संजय निषाद भाजपा के हैं दलाल- लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद (सांसद संतकबीर नगर) ।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
दिनांक 16 जनवरी 2026 को जनपद अंतर्गत खलीलाबाद में बने आडिटोरियम सभागार में संत कबीर नगर के वर्तमान सपा सांसद लक्ष्मी कांत उर्फ पप्पू निषाद द्वारा एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ0 संजय निषाद को जिसने चुन कर उस मुकाम तक पहुंचाया उस जाति या जनता की राजनीति ना कर केवल अपने परिवार के सभी लोगों को सिर्फ सांसद,मंत्री विधायक बनाने की राजनीति कर रहे है।
भाजपा सरकार के कुछ पालतू लोग जो निषाद पार्टी के अगुआ बनते है उनको निषाद लोग इस लिए चुन कर भेजा की निषादों को आरक्षण को दिला कर sc कोटे में लायेंगे मगर निषाद समाज अब समझ चुका है। इस लिए 2027 की चुनाव में निषाद समाज भाजपा का साथ ना देकर समाज वादी पार्टी के साथ खड़ा रहेगा। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में ब्राम्हण ही नहीं सभी जातियों की उपेक्षा हो रही है। समाजवादी पार्टी में ब्राम्हण का सम्मान हमेशा से रहा था और है।
पत्रकारो के पूछने पर सपा सांसद ने बताया कि बसपा का अब कुछ नहीं रह गया वह पुरी तरह से समाप्त हो चुकी है। लखनऊ की रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा की इतनी बड़ाई कर दी है, जिससे यह साफ हो गया कि बसपा सुप्रीमो अंदरूनी रूप से भाजपा का समर्थन कर रही हैं ,रैली में उपस्थित पढ़ें लिखे कार्यकर्ता सब कुछ समझ चुके है।
2027 के चुनाव में निषाद समाज सपा की सरकार बनाएंगा। डा० संजय निषाद अपने परिवार की चिंता करते रहते हैं, समाज चाहे भाड़ में जाए – संजय निषाद ठगी कर रहे है।
