संत कबीर नगर- जिलाधिकारी द्वारा वृद्धाश्रम का किया गया निरीक्षण। 

0

Oplus_16908288

जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा वृद्धाश्रम का किया गया निरीक्षण। 

डीएम ने ठंड व शीतलहर से बचाव के दृष्टिगत वृद्धाश्रम सियारासांथा का किया निरीक्षण, वृद्धजनों का जाना कुशल क्षेम।

डीएम द्वारा केरमुआ में निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का किया गया निरीक्षण।

संत कबीर नगर-

दिनांक 27 दिसंबर, 2025 को जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा भीषण शीतलहरी एवं कड़ाके की ठंड के दृष्टिगत जनपद के किसान सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम सियारा सांथा का निरीक्षण करते हुए वृद्धजनों से उनका कुशल-क्षेम जाना तथा ठंड से बचाव के दृष्टिगत कंबल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। बताया गया कि वृद्धजनों हेतु ठंड से बचाव के दृष्टिगत कंबल सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था कर दी गई है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी द्वारा बुजुर्गों सें वार्ता कर उनका हाल-चाल जानते हुए वृद्धाश्रम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं/सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने वृद्धाश्रम के संचालक को वृद्धाश्रम में उपलब्ध कराई जाने वाली समस्त सुविधाओं सहित भोजन, नाश्ता व रहने की व्यवस्था, साफ-सफाई आदि को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा केरमुआ में निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ करते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, ओएसडी राकेश कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...