संत कबीर नगर- जेई व खंड विकास अधिकारी के सामने शिकायतकर्ता को प्रधान पति ने मारने की दी धमकी।
Oplus_16908288
जेई व खंड विकास अधिकारी के सामने शिकायतकर्ता को प्रधान के पति ने मारने की दी धमकी।
मूक दर्शक बने जेई व खंड विकास अधिकारी।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर –
आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को भारतीय किसान यूनियन,(चौधरी नरेश टिकैत) संगठन के धनघटा तहसील अध्यक्ष द्वारा उमरिया बाजार के प्रधान के पति द्वारा ग्राम सभा में कराई जा रहे इंटरलॉकिंग के कार्यों में हुई धांधली को लेकर शिकायत करने पर जेई व खंड विकास अधिकारी के सामने ही शिकायतकर्ता को मारने की धमकी दिए जाने के संदर्भ में आज जिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रधान के पति द्वारा ग्राम सभा में कराई जा रहे कार्यों की उचित जांच करने की मांग किया गया।

आपको बताते चले की भारतीय किसान यूनियन (चौधरी नरेश टिकैत) संगठन के धनघटा तहसील अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा द्वारा वर्तमान प्रधान के पति अशोक कुमार पर ग्राम सभा उमरिया बाजार में कराए जा रहे इंटरलॉकिंग कार्य में धांधली करने तथा मानक के विपरीत हुए कार्योंऔर इंटरलॉकिंग में गिट्टी का प्रयोग भी नहीं किया गया है पूरे ग्राम सभा में अशोक कुमार द्वारा कराए गए सभी कार्यों की जांच होना आवश्यक है। क्योंकि सभी कार्यों में पूर्ण रूप से अशोक कुमार द्वारा धांधली की गई है।
इंटरलॉकिंग में धांधली की शिकायत पर मौके पर पहुंचे जेई व खंड विकास अधिकारी के सामने ही प्रधान के पति अशोक कुमार द्वारा विजय कुमार वर्मा को मारने की धमकी दी गई।
मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारी मूकदर्शक बन रहे।
