संत कबीर नगर जनपद की लखपती दीदी बनी बिंद्रा देवी।

0

Oplus_16777216

संत कबीर नगर जनपद की लखपती दीदी बनी बिंद्रा देवी।

 15 अगस्त को लखपती दीदी को दिल्ली के लाल किले पर किया जाएगा सम्मानित ।

 ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य !

संत कबीर नगर-

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के धनघटा विधानसभा अंतर्गत की रहने वाली एक महिला बिंद्रा देवी ने थोड़े से सरकारी प्रोत्साहन मिलने के बाद उसने जो कर के दिखाया है वह अपने आप में सराहनीय है आज की ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गई।

अपनी परिवारिक कार्य के साथ साथ अपने कारोबार को अंजाम देकर 30 /40 हजार रुपए प्रति माह की कमाई रही है, और साथ ही अपने बच्चों की परवरिश भी कर रही है।

बिंद्रा देवी का नाम आज संत कबीर नगर जनपद में लखपति दीदी में गिना जा रहा है।

 इनको आने वाली 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले पर सम्मानित की जाएगी

जी हा आपको बताते चले कि बिंद्रा देवी की शादी सन 2000 में हुई थी। बिंद्रा देवी के पति स्नातक थे और घर पर रहकर अपनी खेती-बाड़ी का काम करते थे बिंद्रा देवी कि शिक्षा भी स्नातक थी शादी के 4 साल बाद इन के बच्चे हुए जिसमें दो बेटियां और एक बेटा है उनकी पढ़ाई लिखाई के खर्चे बढ़ते जा रहे थे।

बिंद्रा देवी ने सोचा अब तो खर्च बढ़ते जा रहे हैं कुछ ना कुछ करना चाहिए, कुछ करने की बात जब बिंद्रा देवी ने अपने पति को बताया तो उसके पति ने बिंद्रा देबी को अनुमति दे दी और गांव के पास पड़ी जमीन पर दो कमरा बनवाई।

जिसमें 2013 में ब्यूटी पार्लर का काम शुरू किया और स्थानीय लोगों के साथ बिंद्रा देवी का ब्यवहार अच्छा था।

जिसका आज परिणाम है कि वह अपने क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 की क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं।

2020 में इन्होंने नूडल्स साबुन अगरबत्ती शैंपू जैसे समान तैयार कर स्थानीय बाजार में पहुंचने लगी इस रोजगार को और विस्तार देने के लिए पैसे की आवश्यकता थी इसी बीच सरकार की योजनाऐ ,समूह के माध्यम से जानकारी हुई और उसकी सदस्य बनकर लोगों तक पहुंचने लगी।

समूह के माध्यम से लोन लेकर कारोबार को बेहतर बनाया। उस लोन के माध्यम से अपने पति के लिए एक ट्रैक्टर भी निकलवाया। जिससे अपनी खेती का कार्य करते हुए बाहर से कमाई भी किया जा सके।

वही बिंद्रा देवी बताती है कि घर के काम के साथ-साथ वह अपना कारोबार भी बड़ी ईमानदारी से समय रहते पूरा कर लेती है ,जिसके कारण उनके परिवार में किसी किस्म की परेशानी नहीं है।

बच्चे पढ़ रहे हैं और पति भी टैक्टर के माध्यम से कमाई कर रहे हैं !

बिंद्रा देवी आज अपनी 8 × 25 की दुकान में सिलाई, ब्यूटी ,पार्लर ,अगरबत्ती बनाना, साबुन और नुडल्स भी बना रही है और ब्यूटी पार्लर तथा सिलाई का काम भी स्थानीय बच्चियों को सिखाती हैं, जिसके एवरेज में उनसे एक मामूली सी फीस भी लेती हैं और उनको स्वावलंबी बनाती है।

भारत सरकार द्वारा उनके पास बुलवा भी आया है,जिसके माध्यम से संत कबीर नगर जनपद की लखपति दीदी का खिताब भी उन्हें मिला, आगामी 15 अगस्त 2025 को लाल किले पर झंडा रोहण कार्यक्रम में बिंद्रा देवी की उपस्थिति होगी और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...