संतकबीर नगर- जहरीले पदार्थ के सेवन करने वाले व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
धनघटा- संतकबीर नगर ।
धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम जिगिना में रविवार की शाम जहरीला पदार्थ का सेवन करने वाले 37 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार को इलाज के दौरान मेडिकल कालेज गोरखपुर में मौत हो गयी। मौत से परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा।
जानकारी के अनुसार ग्राम जिगिना निवासी 37 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र ताड़क साहनी रविवार को शराब के नशे में घर मे रखा जहरीला पदार्थ (राउंडर) का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया। लेकिन धर्मेंद्र की हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान सोमवार की शाम धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया। धर्मेंद्र की मौत से स्वजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी किरन व बेटे आनन्द का रोरोकर बुरा हाल था।
