संत कबीर नगर – IPL 2026 में संत कबीर नगर के लाल शिवम यादव का हुआ चयन !

0

Oplus_16908288

IPL 2026 में संत कबीर नगर के लाल शिवम यादव का हुआ चयन !

किसान के बेटे ने किया जनपद का नाम रोशन।

ब्यूरो रिपोर्ट – के0 पी0 मौर्य 

संत कबीर नगर-

 “मंजिल उन्ही को मिलती है, जिनके सपनो में जान होती है! पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है”

इस कहावत को सच करके दिखाया है एक किसान के बेटे ने !

जनपद संत कबीर नगर में एक किसान के बेटे ने अपने माता पिता का सर गर्व से ऊंचा कर दिया, साथ ही साथ अपने गांव, व जनपद के साथ प्रदेश का मान भी बढ़ाया है।

आपको बताते चले कि जनपद संत कबीर नगर अंतर्गत विकासखंड खलीलाबाद के ग्राम कूईकोल निवासी शिवम यादव पुत्र रामललित यादव का चयन आने वाले आगामी IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम में नेट फास्ट बॉलर के रूप में हुआ है।

इस चयन से उन्होंने ना केवल अपने क्षेत्र का बल्कि जनपद का भी नाम रोशन किया है।

23 वर्षीय शिवम यादव दिल्ली कैपिटल्स अकादमी के लिए खेलते हैं। वह अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और 145 से 147 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गेंद फेंकने में सक्षम हैं।

यह पहली बार है जब उन्हें दिल्ली कैपिटल्स टीम में सैलरी पेड नेट फास्ट बॉलर के रूप में अनुबंधित किया गया है।

शिवम यादव ने “आज का भारत लाईव” से एक वार्ता के दौरान बताया कि 2017 में अपने गांव के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया था। इसमें शिवम के परिवार का पूरा सपोर्ट भी था ,कभी – कभी शिवम यादव के पिता राम ललित जो कि पेशा से किसान है अपनी व्यवस्थाओं को लेकर काफी चिंतित रहते थे, क्योंकि अपने बच्चों की पढ़ाई तथा खेल की तैयारी को लेकर सही ढंग से सुविधा नहीं दे पा रहे थे।

इसके वावजूद भी शिवम यादव ने हिम्मत नहीं हारे,गरीबी में रह कर भी पढ़ाई के साथ क्रिकेट की भी तैयारी किया।

शिवम यादव ने अपने गांव के बाहर आमी नदी के किनारे पिच बना कर अपने भाई- बहनों तथा दोस्तों के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस करता था,और बाद में संतकबीर नगर स्टेडियम खलीलाबाद के कोच रामलाल यादव के सानिध्य में अभ्यास करते थे चार साल पहले, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स अकादमी में प्रवेश लिया, जहाँ उन्होंने कोच राजेश नागर की देखरेख में क्रिकेट की बारीकियों को सीखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...