संत कबीर नगर- होने वाली शादी को लग्जरी बनाने तथा पत्नी को महंगे आभूषण की चाहत ने बना दिया अपराधी।
Oplus_16908288
एसओजी, सर्विलांस व थाना बखिरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 30 लाख के जेवरात बरामद।
होने वाली शादी को लग्जरी बनाने तथा पत्नी को महंगे आभूषण की चाहत ने बना दिया अपराधी।
संतकबीर नगर।
लग्जरी शादी करने और होने वाली पत्नी को महंगे आभूषण देने की चाह ने एक युवक को अपराध की दुनिया में धकेल दिया। गैंग लीडर बलजीत यादव ने अपने शौक पूरे करने के लिए अंर्तजनपदीय चोर गिरोह खड़ा कर दिया, जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मिली है। एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी अभिमन्यु सिंह व थाना बखिरा प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त पुलिस टीम ने दिनांक 19 जनवरी 2026 को थाना बखिरा व सहजनवां क्षेत्र से अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया।

गिरफ्तार हुए अभियुक्तों का विवरण-
बलजीत यादव पुत्र पूरन मल यादव, निवासी बोक्टा थाना- गीडा, गोरखपुर, प्रिंस मिश्रा पुत्र स्व. रघुनाथ मिश्रा निवासी- सिसवा सोनबरसा थाना हरपुर बुदहट गोरखपुर , महेन्द्र कुशवाहा पुत्र केदार कुशवाहा, निवासी इमलिहा लक्ष्मीगंज, थाना रामकोला कुशीनगर, रवि निषाद पुत्र सुभाष निषाद, निवासी सेक्टर-22 गीडा डिहवा, थाना गीडा गोरखपुर,
फारूख मोहम्मद शिकलगार पुत्र मोहम्मद गुलाम शिकलगार, निवासी डवलेश्वर, थाना विटा, जिला सांगली (महाराष्ट्र), हाल निवासी कस्बा सहजनवा, गोरखपुर।
30 लाख के आभूषण व नकदी बरामद पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के हीरे जड़ित व पीली धातु के कुल 162.110 ग्राम आभूषण, अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये, साथ ही 75,200 रुपये नकद, एक देसी तमंचा 12 बोर व जिंदा कारतूस बरामद किया है।
घटनाओं का खुलासा-
. थाना बखिरा क्षेत्र में दिनांक 17.12.2025 व 31.12.2025 को हुई दो बड़ी चोरी।
. थाना बेलहरकला क्षेत्र में दिनांक 07/08.01.2026 की रात हुई चोरी इन मामलों में थाना बखिरा पर मु०अ०स० 492/2025, 510/2025 तथा थाना बेलहरकला
इन मामलों में थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 492/2025, 510/2025 तथा थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 08/2026 पंजीकृत था।
पूछताछ में बड़ा खुलासा-
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि बलजीत यादव की फरवरी माह में शादी होनी थी। शादी को भव्य बनाने और महंगे जेवरात देने के लिए उसने गैंग बनाकर चोरी की घटनाएं अंजाम दीं। गैंग के सदस्य मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर बंद पड़े बड़े मकानों की रेकी करते थे। चोरी के बाद जेवरात गलवाकर या राहगीरों को बेचकर रकम आपस में बांट ली जाती थी।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 317 (2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट की धारा 207 में सीज किया गया है।
पुलिस टीम को इनाम-
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए संयुक्त पुलिस टीम को ₹25,000 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
