संतकबीर नगर- हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मारपीट दंगा व हत्या के प्रयास में किया गया फायरिंग।
संतकबीर नगर –
आज दिनांक 08 मार्च 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मारपीट दंगा व हत्या का प्रयास करने के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को मोहम्मद पुर कठार से गिरफ्तार किया गया ।
आपको बताते चले की वादी उमाशंकर यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव निवासी शिकटा बरगाह पोस्ट मुंडेरवा जनपद बस्ती वर्तमान पता घटरम्हां थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर द्वारा दिनांक 6 मार्च 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि कृष्ण चंद्र पांडे पुत्र संजय पांडे निवासी घटरम्हां थाना कोतवाली खलीलाबाद हाल मुकाम रौरापार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर तथा आलोक राय पुत्र दिनेश राय निवासी एकमा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर द्वारा दिनांक 2 मार्च 2026 को वादी के रौरापार चौराहे पर स्थित मेडिकल दुकान बंद करके वापस आते समय मारपीट व जान से मारने की नीयत से गोली फायर की गई थी इसके संबंध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0 आ0 सं0 – 144/ 2026 धारा 191(2), 19 0, 191 (3),10 9 (1),35 1(3), 11 5( 2)35 2,1 27 (2)324(4) बी0 एन0 एस0 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त मुकदमा में से संबंधित वांछित अभियुक्तों को आज कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से 1 अदद तमंचा 315 बोर ,01 अदद जिंदा कारतूस, तीन अदद बांस का डंडा, 01 अदद लोहे की रॉड, 01 अदद क्रेटा कार जिसका नंबर यू0 पी0 58 ए0 सी0 9755 व 02 अदद मोबाइल मौके से बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों माननीय न्यायालय रवाना किया गया गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल उप0 नि0 राकेश कुमार सिंह, उप0 नि0 हरकेश बहादुर सिंह, उप0 नि0 अशोक कुमार दुबे, उप0 नि0 विनोद कुमार यादव, उप0 नि0 धर्मनाथ यादव, कां0 अनिल कुमार, कां0 कृष्ण नारायण गौड,कां0 प्रदीप पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।
