संत कबीर नगर – गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Oplus_16908288
गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
संत कबीर नगर –
आज दिनांक 01 नवंबर 2025 को जनपद अंतर्गत कई आपराधिक मामलों में वांछित अभियुक्त को आज कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार। आपको बताते चले कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 1010/2025 धारा 2(b)(i)/2(b)(xi)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नाम पता महेश कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र लालचन्द निवासी बयारा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 01 नवंबर 2025 को मंझरिया रेलवे क्रासिंग के पास से विधिक नियमों का पालन करते हुये गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी था है जिसके तहत कई आपराधिक मामले में उसकी संलिप्ता पाई गई जिले आधार पर कई मुकदमे दर्ज है निम्नवत है।
01. मु0अ0सं0 563/2025 धारा 305(बी),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
02. मु0अ0सं0 574/2025 धारा 305(बी),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
03. मु0अ0सं0 575/2025 धारा 305(बी),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*- व0उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार यादव, उ0नि0 श्री इल्ताफ खान ।
