संत कबीर नगर – दो अवैध रूप से सरकारी जमीन पर  संचालित मदरसा व सरकारी जमीन पर कब्जे की कार्यवाही के संबंध में जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।

0

Oplus_16908288

दो अवैध रूप से सरकारी जमीन पर  संचालित मदरसा व सरकारी जमीन पर कब्जे की कार्यवाही के संबंध में जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य 

 संत कबीर नगर –

दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को सरकारी जमीन पर संचालित दो अवैध मदरसों तथा गांव की सरकारी जमीन पर कब्जा कर निवास कर रहे लोगों के संदर्भ में दिया गया ज्ञापन।

आपको बताते चले की बृजमोहन पुत्र रामलगन निवासी नाथ नगर पुरानी बाजार तहसील धनघटा द्वारा सरकारी जमीन को खाली करने के संदर्भ में बताया कि प्रार्थी के गांव नाथनगर में नाथनगर के नाम से सुरक्षित सरकारी भूमि पर अवैध रूप से दो मदरसे संचालित हो रहे हैं

प्रार्थी के गाँव में एक मदरसा अशरफियां अहले सुन्नत अमीरुल उलूम नाथनगर के नाम सुरक्षित सरकारी भूमि गाटा संख्या 588मि/0.0480 हे0, 430मि/0.0480 है0 व 427 मि./0.0480 हे0 पर अवैध रूप से नाम कराकर निर्माण कर अवैध मदरसा संचालित किया जा रहा है तथा मदरसा असरफिया अमीरुल उलूम भिटनीदुधारी उर्फ नाथनगर के संचालक कमेटी के सदस्य मु० कलीम, जाकिर अली, मौलाना साबिर अली, जमाल अहमद, समसुद्दीन, नुरूल हसन, मेराज अहमद, और अन्य सदस्य ‌द्वारा गाटा संख्या 588 मि/0.2400 हे0 बंजर में 5 विस्वा से ज्यादा भूमि पर अवैध निर्माण कब्जा करके अवैध मदरसा का संचालन किया जा रहा हैं तथा उपरोक्त सदस्य दबंग, गोलबंद, गुंडा, माफिया किस्म के लोग हैं उनके और उनके परिवार के ‌द्वारा गाटा संख्या 430ख/1.0810 हे0 भूमि पर निर्माण करके अवैध कब्जा किया गया हैं साथ ही बाहरी लोगों को सरकारी जमीन पर बसाया गया, मदरसा के सामने हमारा घर है ये लोग आए दिन हमारे घर की महिलाओं पर भद्दे भद्दे टिप्पणी करते है तथा बाहर से आकर लोग रात रात भर रुकते है घर परिवार में डर का माहौल बना रहता है।

नाथनगर पुरानी बाज़ार में अवैध रूप से सरकारी जमीनों पर संचालित दोनों मदरसा के साथ साथ इनके व परिवार के साथ दूसरे जगह से आए लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए गए सरकारी जमीन पर उच्च स्तरीय जांच करवाकर कार्यवाही करने के साथ साथ पुलिस से कड़ी निगरानी कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...