संत कबीर नगर – DM ने समाधान दिवस में सुनी जनता की फरियाद।
डीएम द्वारा धनघटा थाना पर आयोजित थाना समाधान दिवस में सुनी गयी जनता की समस्याएं।
डीएम द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
संत कबीर नगर –
आज दिनांक 22 नवंबर 2025 दिन शनिवार को संत कबीर नगर जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा धनघटा थाना पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।
साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए थाना प्रभारीयो सहित सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया।

थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ में उन्होंने पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस के सफल आयोजन से क्षेत्र में शांति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।
