संत कबीर नगर- DM ने हरी झंडी दिखाकर बाल विवाह मुक्ति रथ को किया रवाना।

0

Oplus_16908288

जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर बाल विवाह मुक्ति रथ को किया रवाना।

 ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

संतकबीर नगर-

बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के उन्मूलन हेतु बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को जनपद संतकबीर नगर में बाल विवाह मुक्ति रथ जागरूकता यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव महोदय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी महोदय, विधान सभा सदस्य महोदय, एंटी ह्यूमन थाना प्रभारी महोदय, वन स्टेप सेंटर कोऑर्डिनेटर महोदय, बाल कल्याण समिति, बाल कल्याण इकाई एवं चाइल्डलाइन कोऑर्डिनेटर के कुशल नेतृत्व में हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को औपचारिक रूप से रवाना किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अधिकारी जी ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध होने के साथ-साथ बच्चों के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है।

ऐसे जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक संदेश पहुंचना आवश्यक है यह जागरूकता यात्रा लगातार 15 दिनों तक संचालित की जाएगी। जनपद संतकबीरनगर के सभी विकास खंडों को कवर करेगी अभियान के दौरान ब्लॉक प्रमुख एवं विधानसभा सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी

यह संपूर्ण कार्यक्रम जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन (JRC) के सहयोग से सर्व हितकारी सेवाश्रम द्वारा संचालित किया जा रहा है कार्यक्रम में महिलाएं एवं बाल विकास शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की विभागीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ सामाजिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है इस कार्यक्रम के दौरान बाल कल्याण समिति के सदस्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र जी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री मनोज सर, खण्ड विकास अधिकारी खलीलाबाद, बाल कल्याण इकाई से श्री महेश गुप्ता जी, विधान सभा सदस्य श्री मनीष शिसोदिया, एंटी ह्यूमन थाना प्रभारी और उनकी टीम, वन स्टाफ सेंटर ऋतुका मैम, चाइल्ड लाइन से नित्या मिश्रा आदि लोगों की अध्यक्षता में किया गया तथा सर्व हितकारी सेवाश्रम के जिला समन्वय विनय मौर्य, नवनीत जायसवाल, विजय प्रजापति, कुंवर रणंजय सिंह, रामशब्द, विंध्याचल सिंह और शिखा दुबे आदि लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...