संत कबीर नगर – धनघटा विधायक गणेश चौहान ने CM योगी से भेंट कर मांगी द्वाबा महोत्सव’ के लिए वित्तीय सहायता !
Oplus_16908288
धनघटा विधायक गणेश चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की भेंट, ‘द्वाबा महोत्सव’ के लिए मांगी वित्तीय सहायता !
धनघटा की लोकसंस्कृति को नई उड़ान देगा “द्वाबा महोत्सव” – विधायक गणेश चौहान !
संतकबीर नगर।
धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणेश चन्द्र चौहान ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को प्रोत्साहन देने हेतु “द्वाबा महोत्सव” के आयोजन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने का अनुरोध किया।
विधायक गणेश चौहान ने बताया कि ” द्वाबा महोत्सव” धनघटा की लोकसंस्कृति, लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण और प्रसार का एक अनूठा प्रयास होगा।

इस महोत्सव में स्थानीय कलाकारों, लोकगायकों और शिल्पकारों को अपने हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, जिससे ग्रामीण अंचल की सांस्कृतिक धारा को नई पहचान मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन से क्षेत्र की जनता में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। यह महोत्सव न केवल सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बनेगा, बल्कि युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम भी साबित होगा।
विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार की संवेदनशील नेतृत्व क्षमता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संरक्षण में यह सांस्कृतिक पर्व प्रदेश की परंपरा, गौरव और लोक संस्कृति को नई दिशा प्रदान करेगा।
बताया जा रहा है कि ” द्वाबा महोत्सव” को लेकर प्रारंभिक रूपरेखा तैयार की जा चुकी है और इसके आयोजन हेतु जिला प्रशासन तथा सांस्कृतिक विभाग से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
