संत कबीर नगर- चोरो ने नगदी समेत हजारो के आभूषण उड़ाए ।
Oplus_16908288
घर में घुसे चोरो ने नगदी समेत हजारो रुपये मूल्य के आभूषण उड़ाए ।
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
धनघटा थाना क्षेत्र के मलौली में शनिवार/रविवार की रात घर मे घुसे चोरो ने नगदी समेत हजारो रुपये मूल्य के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की सूचना पर धनघटा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। पीड़ित शैलेश पुत्र रामजीत उर्फ पुद्द्न चौबे ने धनघटा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
