संत कबीर नगर – भैंस चुराकर भाग रहे बदमाश, पुलिस को देख पिकप छोड़ फरार !

0

Oplus_16908288

भैंस चुराकर भाग रहे बदमाश पुलिस को देख पिकप छोड़ फरार !

धनघटा थाना क्षेत्र के मचौली गांव में दो भैंसों को पिकप में लाद भाग रहे थे बदमाश !

घिरता देख बदमाशो ने गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थानांतर्गत पिपरी गांव के निकट पिकप छोड़ कर हुए फरार!

धनघटा- संतकबीर नगर !

धनघटा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नही लग पा रहा है। क्षेत्र के मचौली गांव में शनिवार/रविवार की रात दरवाजे पर बंधी दो भैसों को पिकप में लादकर बदमाश चलते बने। इस बीच बदमाशो की आहट से जगे गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस व ग्रामीण पिकप लेकर भाग रहे बदमाशो का पीछा करना शुरू कर दिया। सूचना पर गोरखपुर जनपद अंतर्गत सिकरीगंज थाने की पुलिस भी हरकत में आ गई। इस बीच पुलिस का पीछा करते देख बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पिकप को पिपरी गांव के निकट छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पिकप को कब्जे में ले लिया। पिकप में लदी दोनों भैंसों को उसके मालिक को सौंप दिया गया। बदमाशो की इस हरकत से पशुपालकों में दहशत फैल गयी।

जानकारी के अनुसार ग्राम मचौली निवासी श्याम बिहारी पासी की दो भैंस घर के सामने स्थित एक मंदिर के निकट बंधी थी। परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। बताया जाता है कि लगभग एक बजे रात में एक पिकप रुकी और उसमें सवार लोगो ने दोनों भैंसों को पिकप में लाद दिया। लेकिन इस बीच आहट पाकर गांव के कुछ लोगो ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना धनघटा पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी ग्रामीणों के साथ पिकप का पीछा करने लगी। बदमाश पिकप लेकर भागते रहे दूसरी तरफ पुलिस उनका पीछा करने में लग गयी। बदमाश पिकप लेकर गोरखपुर जनपद स्थित सिकरीगंज थाना क्षेत्र की सीमा में घुस गये। दूसरी तरफ सिकरीगंज की पुलिस भी मुस्तैद हो गयी। पुलिस व ग्रामीणों का पीछा करते देख बदमाश सिकरीगंज थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के निकट पिकप को छोड़कर भाग निकले। मौके पर खड़ी पिकप को धनघटा पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पिकप में लदी दोनों भैंसों को उसके मालिक को सौंप दिया गया। पकड़ी गई पिकप जौनपुर जिले के बताई जा रही है।

इस संबन्ध में प्रभारी निरीक्षक धनघटा जेपी दूबे ने बताया कि बरामद पिकप की जांच पड़ताल की जारही है। शीघ्र ही घटना को अंजाम देने वाले बदमाशो को गिरफ्त में ले लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...