संतकबीर नगर- बच्चा चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश।

0

Oplus_16908288

बच्चा चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने किया बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश।

मुंह मांगी कीमत के लालच में नौकरानी व उसके पति ने किया नवजात बच्चे को अगवा।

खोए बच्चे को पाकर गरीब मां की आंखों से छलके खुशी के आंसू।

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य 

 संतकबीर नगर –

दिनांक 10 फरवरी 2026 को जनपद अंतर्गत स्थित पुलिस लाइन सभागार में एक प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बच्चा चोर गिरोह का किया पर्दाफाश जिसमें सात लोगों की हुई गिरफ्तारी। नवजात बच्चे को उसकी गरीब मां के सुपुर्द किया गया । नवजात बच्चे को पाकर गरीब मजदूर मां की आंखों से छलका खुशी के आंसू।

आपको बताते चले की दिनांक 9 फरवरी 2026 को वादिनी द्वारा थाना बेलहर कला पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें बताया कि दिनांक 8 फरवरी 2026 को शाम समय लगभग 5:00 बजे जब वादिनी बाजार से खरीददारी कर जंगल के रास्ते अपने घर वापस जा रही थी और अपने गांव के निकट पहुंची ही थी तभी रास्ते में पीछे से आए एक अज्ञात पुरुष एवं अज्ञात महिला ने वादिनी की गोद में मौजूद उसका लगभग एक माह से कम का नवजात शिशु जिसको छीन लिया और जंगल की ओर भाग गए।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहर कला पर मु0 आ0 सं0 28/ 2026 धारा 140 (1) बी0 एन0 एस0 के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन पर 5 टीमों का गठन कर नवजात शिशु की बरामद की करने के लिए निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन पर पुलिस विभाग द्वारा गठित पांचों टीम जिसमें एसओजी टीम तथा बेलहर थाना, पुलिस सर्विलांस टीम तथा महिला थाना की टीम को भी सक्रिय किया गया। पुलिस विभाग को सूचना मिला की बालूशासन पुल के पास एक नवजात शिशु को लेकर पैसे की लेनदेन होने जा रही है , तत्काल पुलिस ने एक्शन लेते हुए बालू शासन पुल के पास नवजात शिशु को एक महिला व पुरुष के साथ एक और दूसरे व्यक्ति के साथ पाया गया और तत्काल उनको हिरासत में लिया गया पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम मोहिनी जायसवाल पत्नी चंदन जायसवाल निवासी वार्ड नंबर 11 गोरखल थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर तथा चंदन जायसवाल पुत्र भजन लाल निवासी वार्ड नंबर 11 गोरखल थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर* तथा तीसरा व्यक्ति *सत्य प्रकाश जायसवाल पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ निवासी हयातगंज उत्तरी वार्ड नंबर 15 थाना टांडा जनपद अंबेडकर नगर बताया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछ ताछ पर और कई नाम सामने आए।

जिसमें राजेश यादव पुत्र रंगलाल निवासी भलुआ थाना तरैया जनपद छपरा विहार, वर्तमान पता विधियानी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर द्वारा बताया गया कि मेरी पत्नी संगीता पति राजेश यादव जों मोहिनी जायसवाल पत्नी चन्दन जयसवाल निवासी वार्ड0 न011 गोरखल थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर के घर नौकरानी का काम करती है मोहिनी ने बताया कि मेरे एक रिश्तेदार सत्य प्रकाश जायसवाल पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ निवासी हयातगंज उत्तरी वार्ड नंबर 15 थाना टांडा जनपद अंबेडकर नगर* की शादी 10 से 12 वर्ष पहले हुई थी परंतु उनके पत्नी को कोई बच्चा नहीं हो रहा है अगर कोई नवजात शिशु दिलवा दो तो मैं तुम्हें मुंह मांगी कीमत दूंगी इसी बात को लेकर राजेश यादव की पत्नी संगीता द्वारा अपने बहन के लड़के *पिंटू पुत्र नेबू लाल निवासी वार्ड नंबर 8 बेलहर खुर्द नगर पालिका बेलहर कला थाना बेलहर जनपद संत कबीर नगर* से बात की तो पिंटू ने ग्राम जंगल बेलहर के रहने वाले फूलचंद को एक माह पहले जन्मे नवजात शिशु को बेचने की बात कही जिस पर फूलचंद तथा उसकी पत्नी ने पिंटू को साफ तौर पर मना कर दिया नवजात शिशु को बेचने की बात पिंटू ने अपनी मौसी संगीता को आकर बताया , पैसे की लालच में राजेश यादव और उसकी पत्नी संगीता तथा उसके साढ़ू राजकुमार पुत्र मोहरत निवासी मैलानी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर ने मिलकर दिनांक 8 फरवरी 2026 को नारायनपुर पहुंचे वहां पर जोगी बारी पुत्र रमेश निवासी छितौना थाना कोतवाली खलीलाबाद संतकबीर नगर तथा पिंटू से मिले और सब ने मिलकर एक प्लान बनाया। उसी समय फूलचंद की पत्नी अपने नवजात बच्चे तथा 3 साल की लड़की के साथ बाजार आयी थी तो वहीं से हम लोगों ने योजना बनाकर मोटरसाइकिल से निकले तथा जंगल के पहले राजकुमार गाड़ी खड़ी करके रुक गया तथा राजेश यादव और संगीता जंगल में आगे जाकर पेड़ों की आड़ लेकर छुप गए कुछ देर बाद फूलचंद की पत्नी जब हम लोगों के पास पहुंची तो उसका नजात शिशु उसे छीन कर भाग गए आगे जाकर राजकुमार मोटरसाइकिल के साथ खड़ा था हम तीनों लोग उसी मोटरसाइकिल से नवजात शिशु को लेकर राजकुमार के घर मैलानी खलीलाबाद जाकर रात भर रुके।

संगीता ने मोहिनी जायसवाल को बताया कि उसका काम हो गया और पैसा देकर बच्चों को ले जाएं । बच्चे के बदले राजेश यादव तथा संगीता को ढाई लाख रुपए मिलने थे जिसमें उनको एक लाख 75 हजार रुपए मिल चुका था बाकी 75000 रुपए देना था।

मौके पर पुलिस ने पहुंचकर उनके नापाक इरादों को कामयाब होने नहीं दिया और मौके से नवजात शिशु के अलावा रुपए भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार करने वाले कर्मचारीगण- 

एसओजी प्रभारी अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विवेक कुमार राय, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार राय, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, कांस्टेबल दीपक सिंह, कांस्टेबल सर्वेश मिश्रा, कांस्टेबल वीर बहादुर यादव, कांस्टेबल शुभम सिंह, कांस्टेबल विवेक मिश्रा, कांस्टेबल अरुण हवाई, तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहर अनिल कुमार, उप निरीक्षक नन्दा प्रसाद, उप निरीक्षक रविंद्र नाथ शर्मा, हेड कांस्टेबल राजीव सिंह यादव, कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल बृजेश सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार, महिला कांस्टेबल बैष्णवी शुक्ला, महिला कांस्टेबल मंजूलता, सर्विलांस प्रभारी उप निरीक्षक अभिमन्यु सिंह, कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश सिंह, कांस्टेबल अमरजीत मौर्य, कांस्टेबल नीतीश कुमार तथा महिला थाना प्रभारी श्रीमती पूनम मौर्या तथा महिला कांस्टेबल विनीता सिंह इन सभी लोगों का इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका रहा ।

इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने 25000 का इनाम भी घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...