संतकबीर नगर- अवैध 4 असलहों के साथ 1 गिरफ्तार।
अपर पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर –
आज दिनांक 9 अप्रैल 2026 को थाना दुधारा तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चार अवैध असलहों के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में दुधारा थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा और जनपदीय एसओजी प्रभारी अजय सिंह की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिरों की सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कमलेश यादव पुत्र रामशब्द यादव निवासी रसीदा बाद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को पिपरा बोरिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान कमलेश यादव के पास से एक अदद पिस्टल 32 बोर, एक आदत पिस्टल 9 M M, 02 अदद देसी तमंचा 315 बोर तथा 2 अदद 315 बोर, 01 अदद 32 बोर, 01 अदद 9 MM जिंदा कारतूसो के साथ किया गया गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्त कमलेश यादव से जब पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि बरामद पिस्टल तमंचे व कारतूस को नेपाल बॉर्डर से एक व्यक्ति से खरीद कर ला रहा हूं नाम पता पूछने पर उसने बताया कि उसका नाम वह नहीं जानता है देखने पर पहचान सकता हूं मेरे घर पर दुश्मनी है इसलिए यह लेकर इसे छुपते छुपाते घर ले जा रहा था।
सुशील कुमार सिंह – (अपर पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर)
