संतकबीर नगर- असम के मुख्यमंत्री का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला, विरोध प्रदर्शन।
असम के मुख्यमंत्री का कांग्रेस पार्टी के बैनर तले फूंका गया पुतला।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को असम के मुख्यमंत्री असम के मुख्यमंत्री के विवादित बयान से नाराज संत कबीर नगर जिले का कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री का खलीलाबाद बैंक चौराहे पर पुतला दहन किया गया।
आपको बताते चलें कि असम के भ्रष्टाचारी एवं बेलगाम मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा द्वारा हमारे राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे और आदरणीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर आक्रोशित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय जी के नेतृत्व में बैंक चौराहे पर हेमंत विश्व शर्मा का पुतला फूंका।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष प्रवीन चंद्र पांडे जी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री अपनी बुरी हार देखकर बौखला गए हैं उनकी बुद्धि छिड़ हो चुकी है जिससे गाली गलौज पर उतर आए हैं जो इंसान इस देश के इतने बड़े संवैधानिक पद पर बैठा हुआ आदमी अपना आप को बैठा है इससे लगता है कि भारतीय जनता पार्टी में मूर्ख और अनपढ़ों की फौजी हर प्रदेश में खड़ी हो गई है जिसे केवल प्रधानमंत्री कार्यालय से चलाया जा रहा है जो मुख्यमंत्री गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय से डील हो रहा हो वह किसी प्रदेश की जनता का भला कैसे करेगा ।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री के खिलाफ अगर कार्रवाई करके जेल नहीं भेजा गया तो हम कांग्रेसी आदरणीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष होगा और इस बेईमान भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री को जेल जाना पड़ेगा। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय,शांति देवी, अजय सिंह अरुण पांडेय,सुग्रीव पासवान, अमित सिंह, लल्ला दयाशंकर ,पिंटू सिंह चौधरी, फैजान खान, मोइन अंसारी जमशेद अख्तर, सत्यानंद, हीरालाल त्रिपाठी, शैलेंद्र नाथ पाण्डेय,सचिन कुमार ,अयूब खान ,नितिन कुमार ,सीमू खान, बिट्टू सिंह, यमुना प्रसाद, संजय चौरसिया, सुदामा देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
