संत कबीर नगर- अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत ।
Oplus_16908288
अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत ।
धनघटा – सन्तकबीर नगर ।
धनघटा थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर निहैला गांव के निकट शनिवार की देर शाम आज्ञात वाहन की ठोकर से बीस वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गयी। घटना के बाद युवक को सीएचसी मलौली में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम धौरहरा निवासी बीस वर्षीय राम अवतार पुत्र चन्द्रभान यादव शनिवार की रात धनघटा से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। रास्ते मे निहैला गांव के निकट राम जानकी मार्ग पर पौली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया अज्ञात वाहन ने बाइक को सामने से ठोकर मार दिया। आवाज सुनकर मौके पर लोग दौड़े। सड़क पर गिरे युवक को सीएचसी हैंसर भेजवाया गया। इस बीच जानकारी होने पर परिजन भी सीएचसी हैंसर पहुंच गए। डॉक्टरों ने जांचोपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिजनों पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा। चन्द्रभान का छोटा बेटा राम अवतार इंटर का छात्र था। वह अयोध्या प्रसाद इंटर कालेज पारा में पढ़ता था। राम अवतार का बड़े भाई सूरज प्रयागराज में रहकर तैयारी करता है। पिता चन्द्रभान प्राइवेट नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। मौत की खबर सुनकर पिता की तबियत खराब हो गयी। उनका इलाज सीएचसी हैंसर में किया गया। वही बेटे की मौत से मां सन्ध्या सदमे में पहुंच गई। परिवार में लोगो का रोरोकर बुरा हाल था। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जेपी दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
